फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six mobile teams will monitor the board exams

Moradabad News: छह सचल दल करेंगे बोर्ड परीक्षा की निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Six mobile teams will monitor the board exams
मुरादाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए छह सचल दल का गठन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि निरीक्षकों की ड्यूटी लगवाने के अलावा उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण आठ फरवरी से किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी से नौ मार्च तक प्रस्तावित है। इसमें हाईस्कूल के 42 हजार विद्यार्थी और इंटरमीडिएट के करीब 38 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि करीब पांच से छह परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी की जाएगी। इसके लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की जा रही है। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिसबल की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

आठ फरवरी से राजकीय इंटर कॉलेज से केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो जाएगा। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र डीआईओएस कार्यालय में आ गए हैं। मंगलवार से इनका भी वितरण शुरू हो जाएगा। बोर्ड की ओर से ऑनलाइन प्रवेश पत्र को अपलोड किया जा चुका है। स्कूल से विद्यार्थी का ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड हो सकता है। इसके अलावा कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए शिक्षकों के विवरण सहित परिचय प्रारूप बोर्ड की वेबसाइट पर हैं। इनको प्रतिहस्ताक्षरित करने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार को नियुक्त किया है। इस बार कार्यालय की ओर से उस परिचय पत्र पर सिर्फ परीक्षा केंद्र भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article