फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   six kwintol polythene stored in bed

बेड के अंदर छिपी मिली 6.60 क्विंटल पॉलिथीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
six kwintol polythene stored in bed
मुरादाबाद के जंयतीपुर में नगर निगम ने पकडा पॉलीथिन का भंडारण।
मुरादाबाद। नगर निगम की टीम ने जयंतीपुर रोड स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी में मनीष सक्सेना के घर पर छापे की कार्रवाई में बेड के अंदर छिपाकर रखी गई 6.60 कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन का भंडारण पकड़ा है। अफसरों की पूछताछ में सामने आया कि दिल्ली से थोक में लाई गई पॉलिथीन को फुटकर दुकानदारों को बेचने का काला कारोबार किया जा रहा था। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर ने मनीष सक्सेना के खिलाफ 25 हजार रुपये जुर्माना की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

योगी सरकार में पॉलिथीन पर लगे प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराने के लिए लगातार छापे की कार्रवाई हो रही है। दो दिन पहले सम्राट अशोक नगर में घर के अंदर से पॉलिथीन का बड़ा भंडारण पकड़ने के बाद नगर निगम की टीम ने ब्रह्मपुरी कॉलोनी में मनीष सक्सेना पुत्र श्याम स्वरूप सक्सेना के घर में दोपहर करीब तीन बजे छापे की कार्रवाई की। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के साथ राजवीर सिंह, मो. सुब्हान, मोहित चौहान, आसिफ थे। पहले तो घर के मालिक ने पॉलिथीन होने से इंकार किया। पुलिस की मौजूदगी में तलाशी में बेड के अंदर से पॉलिथीन के डबल बरामद हुए। इस कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed