फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six girls winning medals by becoming gymnasts, learning tricks from YouTube gurus

Moradabad: यूट्यूब गुरु से गुर सीख जिम्नास्ट बन पदक जीत रहीं छह छात्राएं, व्यायाम टीचर न होने पर देखे वीडियो

Mon, 17 Oct 2022 02:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Oct 2022 02:28 PM IST
सार

लाइनपार के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में व्यायाम शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में जब विभाग की ओर से खेल कैलेंडर जारी हुआ तो प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता अग्रवाल को कोच के अभाव में खेलों के लिए टीम न बनने की मायूसी थी।

विज्ञापन
Six girls winning medals by becoming gymnasts, learning tricks from YouTube gurus
यूट्यूब गुरु से गुर सीख जिम्नास्ट बन पदक जीत रहीं छह छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा दस और 11 की छह छात्राओं ने यूट्यूब को गुरु बना लिया और उससे वीडियो देखकर जिम्नास्टिक्स का अभ्यास किया और अब वे पदक जीत रही हैं। उनका चयन गोरखपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य का कहना है कि उन्होंने तो टीम के प्रतिभाग तक की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन छात्राओं की लगन ने उन्हें राज्य स्तर तक पहुंचाया है। उन्होंने छात्राओं के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने की उम्मीद व्यक्त की। 
विज्ञापन


लाइनपार के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में व्यायाम शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में जब विभाग की ओर से खेल कैलेंडर जारी हुआ तो प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता अग्रवाल को कोच के अभाव में खेलों के लिए टीम न बनने की मायूसी थी। 11वीं की छात्रा निशा सैनी ने बताया कि वह अपने घर कभी-कभी वीडियो देखकर जिम्नास्टिक्स का अभ्यास करती थीं। उन्होंने अपनी प्रधानाचार्या को इसकी जानकारी दी और कहा कि वे प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने की व्यवस्था करा दें। खिलाड़ियों को तैयार करना और प्रतियोगिता में खेलना वह कर लेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कक्षा 11 में साथ पढ़ने वाली लताशा, वर्षा सैनी, नंदिनी श्रीवास्तव, चारू सैनी और कक्षा दस की महक सैनी के साथ विद्यालय में प्रोजेक्टर पर वीडियो चलाकर अभ्यास शुरू कर दिया। पहले संकुल स्तर पर एसडीएम इंटर कॉलेज में टीम ने जीत दर्ज की तो सभी छात्राओं और प्रधानाचार्या का हौसला बढ़ा। उन्होंने अपना अभ्यास जारी रखा और पहले जनपद स्तर, फिर चंदौसी में मंडल स्तर पर भी विजेता बनीं। अब वे गोरखपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं छात्राएं
सभी छात्राएं मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। छात्रा नंदिनी श्रीवास्तव ने बताया कि सभी के घरों में सीमित संसाधन हैं। उनके पिता टैक्सी चलाते हैं। नंदिनी को अपने ऊपर भरोसा नहीं था, लेकिन मेरे पापा ने कहा कि मैं जीत सकती हूं। पापा के भरोसे और निशा के सहयोग से मैं खेल सकीं। लताशा के अनुसार यदि कोच मिल जाते तो उनके प्रदर्शन में और निखार आता।



कोच का न होना छात्राओं के लिए बाधा नहीं बन सका। सीखने का जुनून और लगन की वजह से ही आज वे इस मुकाम पर पहुंच सकी हैं। मैंने तो सिर्फ उनके भरोसे पर विश्वास किया था, लेकिन उन्होंने अपने कॉलेज और परिजनों का नाम रोशन कर दिया है। इन छात्राओं पर सभी को नाज है।-डॉ. मुक्ता अग्रवाल, प्रधानाचार्या, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लाइनपार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed