फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six people died due to fever, Moradabad became most affected district in state

Moradabad: बुखार से छह की मौत, डेंगू के 832 मामले आए सामने, प्रदेश में सर्वाधिक प्रभावित जिला बना मुरादाबाद

Tue, 10 Oct 2023 10:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 10 Oct 2023 10:20 AM IST
सार

राहत की बात है कि सोमवार को जिले में डंगू का कोई मरीज नहीं मिला। सरकारी अस्पताल व निजी पैथोलॉजी से सीएमओ कार्यालय को प्राप्त रिपोर्ट में किसी के डेंगू पॉजीटिव होने की जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन
Six people died due to fever, Moradabad became most affected district in state
जिला अस्पताल में पर्ची बनाने के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित मुरादाबाद है। अब तक जिले में 832 केस मिल चुके हैं, बाकी 74 जिले इस आंकड़े में मुरादाबाद से पीछे हैं। वहीं सोमवार को बुखार से मौत के छह मामले सामने आए हैं। इनमें से तीन लोग कुंदरकी, एक ठाकुरद्वारा व एक मुरादाबाद शहर के निवासी थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य शिविरों की संख्या बढ़ा दी है। कुंदरकी के गांव जिगनिया निवासी शिक्षा प्रेरक मुनाजिर हुसैन (28) को शनिवार को अचानक तेज बुखार आया था। इन्होंने बिलारी के निजी चिकित्सक से इलाज कराया। बाद में परिजन मुरादाबाद ले गए, यहां निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन


ग्राम शेखूपुर खास में तीन वर्ष का बच्चा अंशुल अचानक बीमार हुआ। दो दिन कुंदरकी के निजी अस्पताल में इलाज चला लेकिन जान नहीं बच सकी। वहीं ग्राम बघी गोवर्धनपुर में नितिन (11) की मौत हुई है। उसे छह दिन पहले से बुखार था। दूसरी ओर ठाकुरद्वारा के गांव मझरा करनावाला खालसामें सोमवार को बुखार से चम्पा(45) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें तीन दिन पहले तेज बुखार आया था। वहीं, ठाकुरद्वारा के वार्ड 14 निवासी गुलफशा (21) की बुखार से मौत हुई है। युवती को सात दिन से बुखार था। इसके अलावा मुरादाबाद में भोला सिंह की मिलक निवासी विनीता(26) की मौत हो गई। उन्हें तीन दिन से तेज बुखार था, जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। पांच साल पहले विनीता की शादी हुई थी, उनके एक बच्चा भी है।

राहत : सोमवार को नहीं मिला कोई डेंगू मरीज

राहत की बात है कि सोमवार को जिले में डंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। सरकारी अस्पताल व निजी पैथोलॉजी से सीएमओ कार्यालय को प्राप्त रिपोर्ट में किसी के डेंगू पॉजीटिव होने की जानकारी नहीं है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। डॉक्टरों का मानना है कि तापमान गिरने से डेंगू के मामले भी भी हो जाएंगे। फिलहाल जहां सक्रिय केस हैं, वहां लगातार शिविर लगाकर लोगों को दवा वितरित की जा रही है।

रतनपुर कलां के पंचायतघर में लगा स्वास्थ्य शिविर

रतनपुर कलां गांव में बुखार के प्रकोप की खबर प्रकाशित होने के बाद सीएम ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कुंदरकी के सीएचसी प्रभार डॉ. अमित सक्सेना को निर्देश दिए कि गांव के पंचायतघर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों का परीक्षण किया जाए। इसके बाद सोमवार को गांव में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया।

इसमें 228 लोगों का चेकअप किया गया, बुखार पीड़ित 114 लोगों की डेंगू व मलेरिया की जांच की गई। इनमें तीन लोग डेंगू पॉजीटिव पाए, जिन्हें सीएचसी भेजकर भर्ती कराया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने गांव पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया।



संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों को साथ लेकर फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव व सफाई व्यवस्था में सुधार की अपील की गई है। हमारी टीम गावों में लोगों की जांच व दवा वितरित कर रही हैं। सीएचसी पर लगातार लोगों को भर्ती किया जा रहा है। लोग सफाई के प्रति जागरूक रहें और झोलाछाप से दवा न लें।  - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed