फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   six degree temperature go down in last four days due two heavy rain

चार दिन की बारिश से सामान्य से छह डिग्री गिरा पारा

Sun, 29 Jul 2018 02:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,मुरादाबाद Updated Sun, 29 Jul 2018 02:50 AM IST
विज्ञापन
six degree temperature go down in last four days due two heavy rain
rain
भीषण गर्मी और उमस से बेहाल जनमानस को गत तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने राहत दी है। स्थिति यह है कि धूप न निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। शनिवार को बारिश 79.2 मिली मीटर दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी दो दिन तक हल्की बारिश रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जुलाई माह में बारिश के लिए किसान ही नहीं, आम जनमानस भी आसमान की ओर टकटकी लगाकर देख रहा था। 22 जुलाई तक लगभग 113.4 मिली मीटर ही बारिश हो सकी थी। 25 जुलाई से बारिश की ऐसी झड़ी लगी कि धूप तक नहीं निकल सकी। 25 से 28 जुलाई तक 211.2 मिली मीटर बारिश हो गई। शनिवार को भी दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि सुबह आठ बजे के बाद से दिन में 14 मिली मीटर बारिश हुई है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। लगातार बारिश से वातावरण में नमी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह की आर्द्रता सौ फीसदी और शाम की 98 फीसदी दर्ज की गई। दस किलोमीटर की गति से पूर्वी हवा चलने से लोगों को ठंडक का अहसास होेने लगा। इससे घरों के कूलर और पंखे बंद होने लगे। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह ने बताया कि रविवार और सोमवार को हल्की बारिश का अनुमान है।


जब हवा में नमी ज्यादा है तो तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है और न्यूनतम व अधिकतम बारिश में अंतर नहीं रह जाता है। आगामी दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। यह धान और गन्ने की फसल के लिए लाभकारी है। किसान बाजरा, ज्वार, अरहर, मूंग, उड़द की फसल के खेत में पानी न भरने दें। खेत में जलभराव से सब्जियों के सड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed