फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six and a half thousand cheated from the farmer in the name of PM house

पीएम आवास के नाम पर किसान से साढ़े छह हजार ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Six and a half thousand cheated from the farmer in the name of PM house
प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर किसान के साथ ठगी का मामला सामने आया है। कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर बघा निवासी किसान रंजीत वन ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया है कि बीते सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर कॉल कर बोला कि हम लखनऊ सचिवालय से बोल रहे हैं, तुम्हारे पौत्र विक्रांत गोस्वामी के नाम पर पीएम आवास योजना के तहत धनराशि स्वीकृत हो गई है जोकि तीन किश्तों में मिलेगी। इसके लिए विक्रांत गोस्वामी का बैंक खाता नम्बर बता दें ताकि आवास बनाने के लिए धनराशि भेजी जा सके।
विज्ञापन

इस पर रंजीत वन ने कहा कि उसकेेे पौत्र का बैंक खाता नहीं है। इस पर कॉलर बोला कि तुम अपना बैंक खाता नम्बर बता दे जिसमें धनराशि भेज दी जाएगी लेकिन पहले जीएसटी के साढ़े छह हजार रुपये हमारे खाते में भेजने होंगे। विश्वास कर किसान ने ठग के बताए खाता नंबर में साढ़े छह हजार की धनराशि डलवा दी लेकिन बाद में ठग ने कॉल करके कहा कि अभी तुमको स़ाढ़े चौदह हजार रुपये ओर डालने होगें तभी धनराशि मिल सकेगी। इसके बाद किसान को ठगी अहसास हुआ तो किसान के परिवार में खलबली मच गई। पीड़ित किसान ने एसएसपी ने कार्रवाई कर धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed