फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sisters tied a thread of affection, brothers promised to protect

Moradabad News: बहनों ने बांधा स्नेह का धागा, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Sisters tied a thread of affection, brothers promised to protect
मुरादाबाद। भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। घरों में पूजा-अर्चना के साथ ही बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के त्योहार पर सोमवार सुबह भद्राकाल होने की वजह से ज्यादातर बहनों ने दोपहर तक शुभ मुहूर्त का इंतजार किया। तब तक बहनों ने उपवास किया। डेढ़ बजे के बाद शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों का रोली चावल से तिलक किया और फिर उनकी कलाई पर राखी बांधी। भाई को मिठाई खिलाकर फल, मेवा आदि भेंट किया। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देने के साथ ही हर मुसीबत में रक्षा करने का वचन दिया।
विज्ञापन

मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़
रक्षाबंधन पर महिलाओं ने अपने मायके जाने से पहले मिठाई आदि की खरीदारी की। इसकी वजह से सोमवार दोपहर तक मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ रही। त्योहार को लेकर उत्साह इस कदर था कि प्रमुख दुकानों पर मिठाई खरीदने के लिए ग्राहकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई दुकानों पर घेवर तक खत्म हो गया था। ऐसे में महिलाओं ने अन्य मिठाई की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने पतंगबाजों को किया परेशान
रक्षाबंधन पर शहर में पतंग उड़ाने का रिवाज है। सुबह के समय बारिश होने की वजह से पतंगबाजी में खलल पड़ गया। हालांकि, दोपहर में जब मौसम साफ हुआ तो युवाओं ने पतंग उड़ाई।

ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय परिवार की बहनों ने बांधी राखी
ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय परिवार की बहनों ने सोमवार को एसएसपी सतपाल अंतिल समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांधी। इस दौरान सभी को सही मार्ग पर चलने का संकल्प दिलवाया। इस दौरान बीके आशा, बीके लक्ष्मी, बीके किशोर, बीके मनोज और बीके देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed