{"_id":"68fa907024da1ec29b04d678","slug":"sisters-applied-tilak-on-the-forehead-of-their-brothers-and-presented-them-with-sweets-and-shells-bilari-news-c-277-1-smbd1007-110916-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलककर भेंट किए गोले और मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलककर भेंट किए गोले और मिठाई
Fri, 24 Oct 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
कांठ। बृहस्पतिवार को कांठ में भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भैयादूज का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक करते हुए उन्हें गोले व मिठाई भेंट किए तथा उनकी दीर्घ्रायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए।
भैयादूज के अवसर पर कांठ बस स्टैंड, व अन्य प्राईवेट वाहनों के अड्डों पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगी रही। वाहनों में भीड़-भाड़ के चलते बहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राइवेट हो या सरकारी वाहन भैयादूज के अवसर पर सभी में तीन गुना से भी ज्यादा यात्रियों को भरकर लाया ले जाया गया। इधर कांठ के छजलैट और उमरी कलां क्षेत्रों में भी भैयादूज का त्योहार खुशी और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। त्योहार पर डग्गामार वाहनों और बाइक चालकों ने भी जमकर यातायात नियमों का खुला उल्लघंन किया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और नगर क्षेत्र के व्यस्तम स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ड्यूटी रही।
बृहस्पतिवार को भैयादूज के त्योहार पर नगर व क्षेत्र में बहनों के द्वारा गोले और मिठाई की जमकर खरीदारी की गई। बिक्री अधिक होने से दुकानदार भी उत्साहित दिखाई दिए। इस बार गोले की महंगाई ने बहनों का बजट बिगाड़ दिया। दुकानदारों के द्वारा 300 रुपये प्रति किलो तक गोले की बिक्री की गई। वहीं मिठाइयों पर भी महंगाई की मार रही। बाजार में दुकानदारों ने सभी नियमों को ताक पर रखकर मिलावटी मिठाई की बिक्री की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन पूरी तरह से खामोश रहा।