फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sister Himshikha was present in every blog of YouTuber Hardik

Moradabad News: यूट्यूबर हार्दिक के हर ब्लॉग में होती थी बहन हिमशिखा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sister Himshikha was present in every blog of YouTuber Hardik
मुरादाबाद। गूगल से नौकरी छोड़कर यूट्यूबर बने हार्दिक के हर ब्लाॅग में उसकी बहन हिमशिखा दिख रही है। एक ब्लॉग में भाई बहन कार में सफर करते नजर आते हैं। इसमें हिमशिखा बहुत खुश नजर आ रही है और वह बोल रही है... कि भाई जिम जाएंगे तेरी बॉडी बनवाएंगे। अब जिंदगी के खूब ऐश करेंगे। किसी भी वीडियो में नहीं लग रहा है कि भाई बहन के बीच कोई विवाद है।
विज्ञापन

नौकरी छोड़ने के बाद हार्दिक यूट्यूबर बन गया था और उसने अलग अलग जगह के वीडियो बनाने शुरू कर दिए थे। फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उसने अपनी आईडी बना ली थी। इंस्टाग्राम पर उसने (द हार्दिक सिंह एंड हिमशिखा) नाम से आईडी बनाई थी। जिस पर उसने कई वीडियो पोस्ट किए हैं। उसकी अधिकांश वीडियो और ब्लॉग में बहन साथ नजर आ रही हैं। भाई बहन ने एक हरियाणा में रहने वाले व्यक्ति के साथ वीडियो शूट लिया था। जिसमें भाई बहन उनसे पूछ रहे हैं कि क्या शादी में धर्म का कोई संबंध होता है। वो उन्हें जवाब दे रहे हैं कि यह पुरानी बातें हैं एक दूसरे धर्म जाति में शादियां हो रही हैं कि वह अपने बारे में बता रहे हैं कि मैं सिख हूं और मेरी पत्नी ईसाई हैं। इसी दौरान हिमशिखा भी बोल रही हैं कि दूसरे समुदाय में भी शादी कर सकते हैं क्या ?। दूसरी वीडियो में बहन भाई बता रहे हैं कि यह मेरी नानी का घर है यहां फैंटम मूवी की शूटिंग हुई थी। यहां अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता सैफ अली खान आए थे। एक वीडियो में भाई बहन अन्य लोगों के साथ नाव में घूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed