फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sister given paper in board exam on the place of her sister

बहन की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ी गई युवती 

Thu, 10 Mar 2016 03:04 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो 
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो  Updated Thu, 10 Mar 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
sister given paper in board exam on the place of her sister
परीक्षा - फोटो : demo
यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को बहन की जगह परीक्षा देते हुए युवती को पकड़ा गया। वह अभी तक के सभी पेपर देती रही और किसी को पता भी नहीं चला। इस मामले में जांच कराने के साथ ही युवती के खिलाफ एफआईआर कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


 बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचना दी गई कि बीएसएम इंटर कालेज भीकनपुर और तस्लीमा इंटर कालेज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दिलवाई जा रही है। सूचना मिलने पर डीआईओएस स्वयं एआरकेके इंटर कालेज पहुंचे और सुंदरम सक्सेना को बंशी सिंह मेमोरियल इंटर कालेज भीकनपुर में भेजा।
विज्ञापन


बंशी सिंह मेमोरियल इंटर कालेज में बताए गए कमरे में तलाशी शुरू हुई तो वहां छात्रा परीक्षा देते हुए मिली। छात्रा के पास परिचय पत्र भी था। पहले तो उसने मना कर दिया। सख्ती दिखाने पर छात्रा ने बहन की जगह परीक्षा देने की बात स्वीकार कर ली। बताया कि वो छोटी बहन की जगह परीक्षा देने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचय पत्र पर उसका फोटो लगाया गया था। अभी तक सभी पेपर उसने ही दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आईपीएस सोलंकी ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक को छात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जबकि इस मामले में जांच कराई जा रही है कि किस प्रकार से बहन की जगह परीक्षा देती रही।


वहीं एआरकेके में सब कुछ ठीक मिला, वहां कोई भी दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए नहीं मिला। जबकि तस्लीमा इंटर कालेज में निरीक्षण के दौरान एक  कक्ष निरीक्षक को पर्चियां उठाते हुए पकड़ा गया। जिसे माफी मांगने पर रिलीव करा दिया गया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक से जवाबतलब किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed