फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sirsa Inayatpur dispute: Injured youth kept in custody for two days, police took him home at night and sent him to jail in the morning.

सिरसा इनायतपुर विवाद : घायल युवक को दो दिन हिरासत में रखा, रात में घर ले गई पुलिस और सुबह भेज दिया जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sirsa Inayatpur dispute: Injured youth kept in custody for two days, police took him home at night and sent him to jail in the morning.
मुरादाबाद। कटघर के सिरसा इनायतपुर उर्फ दौड़भाग गांव में हुई फायरिंग और देसी बम के हमले में घायल हुए अरमान अली को ही पुलिस ने जेल भेज दिया। अरमान की मां परवीन जहां ने पुलिस अफसरों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। जिसमें महिला का दावा है कि पुलिस ने उसके घायल बेटे को दो तीन दिन हिरासत में रखा और रात में उसे घर ले जाकर गड्ढे से कारतूस और तमंचे निकालते हुए वीडियो बनाया। इसके बाद अरमान को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिरसा इनायतपुर उर्फ दौड़भाग निवासी परवीन जहां ने पुलिस अफसरों और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। जिसमें महिला ने बताया कि वह गांव में निजी स्कूल चलाती है। उसके पति मो. अफसर फर्म में ठेकेदार हैं। परवीन ने बताया कि गांव निवासी चांद बाबू का परिवार ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर रंजिश रखता है। 19 जनवरी की शाम चांद बाबू के मकान की छत पर आरोपियों ने पथराव, फायरिंग और देसी बम फेंके थे। महिला का दावा है कि उसका बेटा अरमान छर्रे लगने से घायल हो गया था। वह अपने बेटे को लेकर थाने पहुंची तो चांद बाबू और उसके परिवार के लोगों के कहने पर पुलिस ने महिला और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया था। उसके घायल बेटे का ठीक से इलाज तक नहीं होने दिया गया। रात में महिला को छोड़ दिया, लेकिन उसके बेटे को नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि बेटे को दो दिन तक हिरासत में रखा गया। सोमवार की देर रात करीब तीन बजे पुलिस अरमान को लेकर गांव पहुंची। इसी बीच कुछ पुलिस वाले घर में घुस गए और उन्होंने गड्ढा खोदकर तमंचे, कारतूस और खाली खोखे दबा दिए। महिला का दावा है कि इसके बाद पुलिस वालों ने वीडियो बना ली। उसके बेटे से वह सामान गड्ढे से निकलवाए। कुछ देर रुकने के बाद पुलिस उसे वापस थाने ले गई। परवीन जहां का कहना है कि उसके बेटे को पुलिस ने घायल अवस्था में ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया, जबकि वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि इस मामले में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है। अगर किसी पक्ष को कोई शिकायत है तो उनके आरोपों भी जांच करा ली जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed