फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SIR: Crowd gathered at the tehsil to submit forms

एसआईआर : फॉर्म जमा करने को तहसील में उमड़ी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
SIR: Crowd gathered at the tehsil to submit forms
मुरादाबाद। एसआईआर के तहत नोटिस जारी होने के बाद बृहस्पतिवार को फार्म जमा करने के लिए सदर तहसील में भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोग फॉर्म जमा करने के लिए कलक्ट्रेट में भटकते नजर आए। कर्मचारियों ने ऐसे लोगों को तहसील और ब्लॉक कार्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

दावे और आपत्तियों की सुनवाई के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन है। इसी कारण लोग अपना फार्म शीघ्र जमा करने की जद्दोजहद में लगे हैं। सदर तहसील में लाइन खड़े हरथला निवासी योगेंद्र ने बताया कि उन्हें चुनाव आयोग से नोटिस मिला है। इसी कारण वह फार्म जमा करने के लिए आए हैं। नोटिस में 2003 की सूची की मांग की गई थी। मतदाता सूची में नाम डलवाने के लिए वह तीन बार चक्कर काट चुके हैं। हरथला के राजाराम बताते हैं कि फाॅर्म जमा होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। वह दो घंटे से फाॅर्म जमा करने के लिए परेशान थे। जिगर कॉलोनी के गुलजार का कहना है कि उनसे 13 विकल्पों में एक पासपोर्ट मांगा गया है। फाॅर्म जमा हो गया है। ऐसे ही सदर ब्लाॅक और दूसरी तहसीलों में फाॅर्म जमा करने के लिए लोग परेशान रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक मतदाता तहसीलों पर जाकर या ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, प्रवासी मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 ए, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 (घोषणा-पत्र सहित) के माध्यम से दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील है कि वह शुक्रवार तक अपने दावे और आपत्तियां अनिवार्य रूप से दर्ज करा दें ताकि भविष्य में मतदान से वंचित न रह सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed