{"_id":"6a248819f29da0c4aa0ed337","slug":"sikhs-will-get-their-rights-in-the-sp-government-kuldeep-singh-bhullar-moradabad-news-c-15-1-mbd1061-919402-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की सरकार में सिखों को मिलेगा हक : कुलदीप सिंह भुल्लर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की सरकार में सिखों को मिलेगा हक : कुलदीप सिंह भुल्लर
विज्ञापन
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सरदार कुलदीप सिंह भुल्लर की अगुवाई वाली सिख सामाजिक न्याय यात्रा शनिवार को महानगर पहुंची।
सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय में हो रही मासिक बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पीडीए के दम पर वर्ष-2027 में सपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। इसमें सिख समाज अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के बाद उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है, जहां सबसे अधिक सिख रहते हैं। लेकिन उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी न के बराबर है। उन्होंने प्रदेश भर के सिखों से एकजुट होकर अपनी राजनीतिक ताकत को पहचानकर उसे हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। सिख आयोग के गठन का मुद्दा भी उठाया गया।
सपा जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने भाजपा पर देश का स्वर्ण-मान बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह शिक्षकों को अपनी योग्यता पुनः साबित करने के लिए परीक्षा पास करने के लिए कहा जा रहा है, वैसा ही नियम प्रशासनिक अधिकारियों पर भी लागू होना चाहिए। बैठक में पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रिजवान, जिला महासचिव फुरकान अली, अतहर हुसैन अंसारी, मोहम्मद उस्मान एडवोकेट, दिलप्रीत सिंह, परमजीत सिंह भुल्लर, अमरजीत सिंह, कश्मीर सिंह धर्मेंद्र यादव, तालिब अंसारी, लाखन सिंह सैनी, धीरज पाल सिंह आदि कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।