फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SI died in suspicious condition in Rampur

पुलिस लाइन में तैनात दरोगा की संदिग्ध हालत में मौत, दो महीने पहले ही हुआ था तबादला

Fri, 23 Nov 2018 03:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 23 Nov 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
SI died in suspicious condition in Rampur
पुष्पेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन के कमरे में दरोगा के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने किसी तरह से दरवाजे को तोड़कर उसके शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना के बाद परिवार के लोग भी आ गए।जहां रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।

विज्ञापन

     
 बुलंदशहर के थाना बीबीनगर के गांव चितसोना निवासी पुष्पेंद्र सिंह (35) का तबादला दो माह पहले मुरादाबाद से रामपुर हुआ था। अभी उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। वह पुलिस लाइन के मकान में रहते थे। 
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो उनके आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए। दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो उनका शव बेड पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा की मौत की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना के बाद उनके परिवार के लोग भी रामपुर पहुंच गए हैं। सूत्रों का कहना है कि उनके कमरे में शराब की बोतल भी मिली है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी।

        
पुलिस लाइन में तैनात दरोगा का कमरे में शव मिला है। उसको पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।  कमरे से कुछ बोतलें भी मिली हैं। दरोगा की पत्नी की कुछ समय मौत हो गई थी, जिसको लेकर वह तनाव में चल रहे थे। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी।-शिवहरि मीना, एसपी, रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed