फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shri Ram Katha to be held in Bilari from September 19 to 25.

Moradabad News: बिलारी में 19 से 25 सितंबर तक होगी श्रीराम कथा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha to be held in Bilari from September 19 to 25.
बिलारी। हाईवे किनारे स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में 19 से 25 सितंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। रविवार को श्रीराम कथा आयोजन समिति की बैठक में समिति सदस्यों को जिम्मेदारी बांटी गई।
विज्ञापन

19 सितंबर को दोपहर में नगर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद में गन्ना समिति परिसर में श्रीराम कथा शुरू होगी। कथा प्रतिदिन दोपहर तीन से छह बजे तक होगी। कथाव्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन

नगर के लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में रविवार को आयोजित श्रीराम कथा आयोजन समिति की बैठक में मथुरा से आए हिमांशु सूर्यकांत त्रिपाठी ने कथा की तैयारियों के बारे में बताया। वहीं कथा आयोजन को लेकर बनाई गई 30 सदस्यीय समिति में मुन्ना श्रोती, मुकुल पांडेय, अभिषेक पांडेय, अखिलेश पांडेय, संजय राणा, दिनेश कुमार, अभिषेक राठौर, नितिन डुडेजा, नरेश गुप्ता, विश्वास यादव, कौशल ठाकुर, गोपेश पांडेय, विभोर पांडेय, पंकज चौहान, एकांत गुप्ता, आकाश गुप्ता व भगवान चंद सक्सेना को शामिल किया गया है। बैठक की अध्यक्षता श्रीकांत गुप्ता और संचालन निखिल पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गन्ना समिति के अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह, सुरेश सैनी, विकास गुप्ता, मंगलसेन सैनी, ए के मुन्ना, निहाल सिंह लाठर, गुड्डू चौधरी, मनोज ठाकुर, किशनलाल प्रजापति, आशीष जादोन व दिनेश शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed