फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Showroom employee killed as speeding car hits bike

Moradabad News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, शोरूम कर्मी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Showroom employee killed as speeding car hits bike
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में कांठ रोड पर गांधी आश्रम के सामने शनिवार की रात करीब 9:15 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार शोरूम कर्मी राजेंद्र शर्मा (58) की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले राजेंद्र शर्मा कोतवाली क्षेत्र के रेती स्ट्रीट मोहल्ले में रहते थे। वह जैन मंदिर के पास कपड़ा शोरूम में नौकरी करते हैं। परिवार में दो बेटे शशांक शर्मा और मयंक शर्मा और पत्नी सीमा शर्मा है। शशांक शर्मा ने बताया कि उनके पिता शनिवार की रात 9:15 बजे पीएसी तिराहे से घर लौट रहे थे। गांधी आश्रम के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गए। इसके बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल राजेंद्र शर्मा को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्यापारी और भाजपा नेता भी थाने में जुटे
मुरादाबाद। हादसे की जानकारी मिलने पर रेती स्ट्रीट और आस पड़ोस के मोहल्ले के लोग और व्यापारी भी सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। उन्होंने इस मामले में कार चालक पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed