फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Show your strength in vaccination, only then we will be able to win the war against Corona

टीकाकरण में दिखाएं दम, तभी कोरोना से जंग जीत पाएंगे हम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Show your strength in vaccination, only then we will be able to win the war against Corona
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। जिले में टीकाकरण अभियान को 17 महीने छह दिन हो चुके हैं। इतने दिनों में जिले में 26.80 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसमें 23.94 लाख लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है। बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या सिर्फ 45 हजार है। लेकिन अभी कोरोना वायरस से छिड़ी जंग खत्म नहीं हुई है। टीकाकरण में फिर से दम दिखाना है तभी हम कोरोना संग जीत पाएंगे। शहर से लेकर गांव तक और धर्मगुरु से लेकर युवा तक, सभी ने एक सुर में कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण को जरूरी बताया। कहा, टीकाकरण से ही संक्रमण के फैलाव में कमी आई है। हम सब की जिम्मेदारी है कि अपने परिवार, रिश्तेदार, घर के आसपास जिन्होंने कोविड का टीका नहीं लगवाया है, उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित हो सके।
- स्वयं सुरक्षित रहने और अपने आसपास सभी को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अनिवार्य है। इसे किसी दशा में गलत रूप में न लें, इससे कोई खतरा नहीं है। जिन्होंने अभी तक वैक्सीन की डोज नहीं ली है, ऐसे सभी लोगों से मैं अपील करता हूं कि आज ही टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन

- सज्जन गिरि, मुख्य महंत काली माता मंदिर लालबाग
- कोरोना का प्रकोप फिर बढ़ने लगा है। टीकाकरण से इसकी रफ्तार को रोका जा सकता है। लिहाजा शहर के लोगों से अपील है कि जिन लोगों ने अभी तक करोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण नहीं कराया है, वह लोग टीकाकरण जरूर कराएं। साथ ही बचाव के अन्य जरूरी उपाय भी अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हकीम सैयद मासूम अली आजाद, शहर इमाम
- कोरोना को लेकर सरकार के जारी नियमों का पालन करना चाहिए। टीकाकरण जरूरी है। ये पूरी तरह से सुरक्षित है। दुनिया भर में कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। आपके आसपास जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
- हरिंदर पाल सिंह, मुख्य ग्रंथी, गुरुद्वारा सिंह सभा ताड़ीखाना
- टीकाकरण हर किसी के लिए जरूरी है, जिन लोगों ने अभी तक कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगवाया या पहली डोज के बाद दूसरी डोज नहीं लगवाई है तो बिना देरी किए टीकाकरण करा लें। टीकाकरण से ही कोरोना कंट्रोल में आया है। जब सभी टीकाकरण करा लेंगे तभी कोरोना को पोलियो की तरह खत्म कर पाएंगे।
- बृजेश मेंसल, पादरी, मैथोडिस्ट चर्च
- भारत सरकार की ओर से लगातार चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान सराहनीय है। जिन लोगों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, या एक डोज लेकर दूसरी लेने से कतरा रहे हैं। उन्हें लापरवाही न करके टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए।
- मेघना सिंह, भारतीय महिला क्रिकेटर
- टीकाकरण को लेकर शुरुआत में समाज में जो भ्रांतियां थीं, वे कब की दूर हो चुकी हैं। अब भी जो लोग टीकाकरण नहीं करा रहे, कहीं उन्हें भविष्य में पछताना न पड़े। महामारी से भविष्य को सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण जरूरी है।- मोहसिन खां, आईपीएल खिलाड़ी
स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी को कोरोना से बचाव का टीका लगवाना चाहिए। टीका लगने से कोरोना संक्रमण की चपेट में आने संभावना लगभग पूरी तरह खत्म हो जाती है। मैने खुद और परिवार के सभी सदस्यों को कोरोना के टीके लगवाए हैं।
संजय जैन, अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल बिलारी
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं जो कि पूरी तरह से सुरक्षित है। इस टीके से ही भारत में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण हुआ जबकि दूसरे देशों में कोरोना संक्रमण से ज्यादा हालात खराब रहे हैं। हमें अपने और परिवार की स्वास्थ्य रक्षा के लिए कोरोना का टीका हर हाल लगवाना चाहिए।
हाजी शरीफुद्दीन पाशा, चेयरमैन आईटीएम ग्रुप व समाजसेवी
मैंने कोरोना की पहली-दूसरी और एहतियाती डोज लगवा ली है। मुझे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। जिन लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका नहीं लगाया है उन्हें अनिवार्य रूप से टीका लगाना चाहिए ताकि इस महामारी से वह सुरक्षित रह सकें।
अनुज कुमार सक्सेना, अधिवक्ता निवासी मोहल्ला, ताली ठाकुरद्वारा
टीकाकरण अभियान में सहभागिता करते हुए खुद को पहली और दूसरी डोज लगवाई थी। अभी तीसरी बूस्टर डोज के लिए समय सीमा पूरी नहीं हुई है। कोरोना संक्रमण से बचाव का एकमात्र विकल्प कोविड टीकाकरण ही है। टीकाकरण का ही परिणाम है कि देश में कोरोना की तीसरी और चौथी लहर का असर काफी कम है। सभी को अपने व अपने परिवार को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराना चाहिए।

हेमंत कुमार दक्ष, युवा महमूदपुरा, कांठ।
मैंने पहले खुद को और फिर परिवार के सभी सदस्यों को कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करता हूं। कोरोना टीका पूरी तरह सुरक्षित है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हम सभी को टीका लगवाना चाहिए।
ऋषि पाल सिंह, समाजसेवी, निवासी ग्राम डांडी दुर्जन, भगतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed