फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shot fired at BJP MLA's driver

विधायक रितेश गुप्ता के ड्राइवर को गोली मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Shot fired at BJP MLA's driver
मुरादाबाद। शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता के ड्राइवर पर जयंतीपुर में एक युवक ने गोली चला दी। गोली माथे को छूते हुए निकलने से ड्राइवर बाल-बाल बच गया। आरोपी के खिलाफ ड्राइवर ने डेढ़ साल पहले मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मपुरी जयंतीपुर निवासी रामअवतार (37) पुत्र बाबूराम भाजपा विधायक रितेश गुप्ता का ड्राइवर है। रामअवतार की मोहल्ले में परचून की दुकान भी है। रामअवतार का कहना है कि पड़ोस के युवक वंश ने उससे तीन हजार रुपये उधार लिए थे। रविवार रात नौ बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी उधार लेने वाला युवक अपने दोस्त महेश कश्यप के साथ वहां पहुंचा। रामअवतार ने युवक से उधार दी रकम वापस मांगी तो महेश उससे बहस करने लगा और उधार के रुपये देने से इनकार कर दिया। रामअवतार ने आपत्ति जताई तो महेश उलझ गया। इसके बाद महेश ने वंश से तमंचा मंगवाया और उस पर फायर झोंक दिया। बचाव की कोशिश में वह पीछे हटा तो गोली माथे से छूते हुए निकल गई। परिजन रामअवतार को लेकर साईं अस्पताल पहुंचे। जहां उसे भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन

रामअवतार के मुताबिक आरोपी महेश के खिलाफ डेढ़ माह पहले उसने मझोला थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि विधायक रितेश गुप्ता के ड्राइवर को जयंतीपुर में रविवार रात महेश द्वारा गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। साईं अस्पताल की जांच में गोली न लगने की बात स्पष्ट हुई है। गोली चलाने के आरोपी महेश कश्यप की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed