फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shops are being closed at midnight, shopkeepers are suffering losses.

Moradabad News: रात 12 बजे दुकानें कराई जा रहीं बंद, दुकानदारों को हो रहा नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Shops are being closed at midnight, shopkeepers are suffering losses.
मुरादाबाद। पुलिस-प्रशासन द्वारा चौमुखापुल और मंडी चौक स्थित ईद के बाजार को रात 12 बजे बंद कराने की वजह से दुकानदारों को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि हर साल रमजान के आखिरी 10 दिनों तक दुकानें सुबह चार बजे तक खुली रहती थीं। लेकिन इस बार पुलिस-प्रशासन की ओर से बाजार को रात 12 बजे बंद करा दिया जा रहा है। इसकी वजह से बिक्री प्रभावित हो रही है। रात नौ बजे के बाद दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहक आना शुरू करते है और रात तीन बजे तक खरीदारी करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

चौमुखापुल और मंडी चौक पर करीब 800 से अधिक दुकानें हैं। यहां पर ग्राहक कपड़े, खाने-पीने के सामान समेत अन्य घरेलू सामान खरीदने आते हैं। यह दुकानें हर साल ईद के आखिरी 10 दिनों तक रातभर खुली रहती थीं। लेकिन इस बार इन दुकानों को पुलिस-प्रशासन की ओर से रात 12 बजे बंद करा दिया जा रहा है। दुकानदारों व व्यापारियों का कहना है कि दुकानें रात में बंद होने की वजह से बिक्री कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों पर सामानों का स्टॉक भरा हुआ है। दिन में बिक्री नहीं हो रही है। क्योंकि खरीदार रात नौ बजे के बाद खरीदारी के लिए निकलना शुरू करते हैं। दुकानदारों ने बताया कि पुलिसकर्मी रात 12 बजे के बाद दुकान बंद कराना शुरू करते हैं। उनका कहना है कि ईद के त्योहार पर अच्छी खासी बिक्री होती है। एक सप्ताह में ईद का त्योहार है। पिछले साल की तरह इस बार बिक्री नहीं हो रही है।
00
दुकानदार बोले...
-ईद के त्योहार के 10 दिन पहले रातभर दुकानें खुली रहती थीं। ग्राहक रात में सामान ज्यादा खरीदने आते हैं। लेकिन इस बार पुलिसकर्मियों की ओर से दुकानों को बंद करा दिया जा रहा है। इसकी वजह से बिक्री प्रभावित हो रही है।-परवेज, दुकानदार
-ईद में बिकने वाले उत्पादों का स्टॉक भरा हुआ है। दिन में ग्राहक कम आने से दुकानदार खाली बैठे रहते हैं। रात के समय ही बिक्री होती है। रात 12 बजे दुकान बंद होने से बिक्री कम हो रही है।-मोहम्मद शान सिद्दीकी, दुकानदार
-ईद पर रातभर दुकान खोलने की परंपरा इस साल बंद कर दी गई। अब रात 12 बजे तक दुकानें खुल रही हैं। जबकि पहले सुबह तीन बजे तक बिक्री अच्छी होती थी। दुकानों के बंद होने से बिक्री घटी है।-उमैर, दुकानदार
-चौमुखापुल और मंडी चौक में लोग ज्यादा खरीदारी करने आते हैं। यहां पर सामान सस्ता मिलता है। भारी संख्या में ग्राहक आने से दुकानदारों को भी फायदा मिलता है। लेकिन रात में दुकान बंद होने की वजह से काफी नुकसान हो रहा है।

- मोहम्मद जाफर, दुकानदार
-त्योहारों पर ही सामानों की अधिक बिक्री होती है। व्यापारियों और छोटे दुकानदारों का कई महीने की दुकानदारी त्योहारों पर 10 से 15 दिनों में हो जाती है। दुकानें बंद होने से दुकानदारों व व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रात में दो से तीन घंटे की बात होती है। अगर दुकानें खुल जाए तो बिक्री बढ़ जाएगी।
- संजय सहगल, संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed