{"_id":"69c2ee10df7bea6b020ea46e","slug":"shopkeeper-beaten-up-for-asking-money-for-cigarettes-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-861939-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सिगरेट के रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सिगरेट के रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा
विज्ञापन
मुरदाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सिगरेट के रुपये मांगने पर तीन लोगों ने दुकानदार को पीटकर घायल कर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
छजलैट थानाक्षेत्र के गोपालपुर नत्था नगला उर्फ कोकरपुर निवासी अभिषेक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि संगम फार्म हाउस के सामने उसकी दुकान है। चार दिन पहले शेरुआ धर्मपुर निवासी मोंटी और कृपाल फार्म हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। आरोपियों ने सिगरेट ली और रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर उन्होंने अभिषेक को धमकाया। शनिवार की शाम करीब पांच बजे वह शेरुआ चौराहे पर दुकान का सामान लेने गया था। आरोपी मोंटी और कृपाल ने अपने एक साथी के साथ अभिषेक को घेर लिया और उसकी पिटाई की। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।