फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shopkeeper attacked on complaint of money grab

Moradabad News: पैसा हड़पने की शिकायत पर दुकानदार ने किया हमला

Mon, 10 Feb 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 10 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper attacked on complaint of money grab
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र के मोबाइल के दुकानदार ने खरीदार से किश्त का पैसा लिया, लेकिन फाइनेंस कंपनी में जमा नहीं किया। आरोप है कि शिकायत करने पर दुकानदार ने खरीदार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चक्कर का मिलक निवासी सरताज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पानी के टंकी के नजदीक मो. आजम की दुकान से 17 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा था। उसके एक हजार रुपये दुकानदार को एडवांस दिया था। सरताज को 2520 रुपये किश्त के रुप में फाइनेंस कंपनी को जमा करना था। पता चला है कि खरीदार के खाते से फाइनेंस कंपनी ने 40 हजार रुपये काटा गया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत मोबाइल के दुकानदार से कर दी। आरोप है कि दुकानदार ने उसे लाठी-डंडों से वार कर घायल कर दिया। उसके हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार आजम और उसके पिता इकबाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed