फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shootout pakbara

पिता की बेजज्ती का बदला लेने को बैडमिंटन कोच ने मारी थी कारोबारी को गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
shootout pakbara
पाकबडा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा में चौबीस सितंबर की रात घर के बाहर खडे़ परचून कारोबारी यामीन को बैडमिंटन कोच चमन ने गोली मारी थी। उसने अपने साथी सऊद उर्फ बाबा को अलीगढ़ से बुलाया कर इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी चमन को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन

सीओ हाईवे राम सागर ने बताया कि पाकबड़ा कैलसा रोड निवासी परचून कारोबारी यमीन मूल रूप से डिडौली थानाक्षेत्र के औरंगाबाद गांव के निवासी हैं। 24 सितंबर को यामीन अपने बेटे और कर्मचारी के साथ घर के बाहर खड़ा था। रात करीब साढ़े दस बजे उसे दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। यामीन का अभी भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को कारोबारी यामीन के ममेरे भाई चमन पुत्र सिद्दीकी निवासी औरंगाबाद थाना डिडौली जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया है। उसने अपने साथी अलीगढ़ निवासी सऊद के साथ मिलकर घटना का अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया की परचून कारोबारी ने अपने मामा सिद्दीक को रहने के गांव में जमीन दी थी। परचून कारोबारी अब जमीन वापस मांग रहा था। मामा के पास रहने को और जमीन नहीं थी। इसलिए वह परचून कारोबारी की उलटी सीधी सभी बातें सुनता रहा था। अपने पिता के अपमान को चमन सुन नहीं पाता था। वह कारोबारी से इसका विरोध भी करता था। इसके बाद उसने परचून कारोबारी को सबक सिखाने का मन में ठान ली। चमन ने अपने दोस्त सऊद के साथ मिलकर कारेेबारी की हत्या करने को पाकबड़ा आ गए और दो गोली मार दी। एसओ ने बताया की एक अन्य भी इस मामले में पुलिस का संदिग्धता सामने आई है। जिसका नाम सिराजुल है वह असमोली थाना क्षेत्र के चंदवार गांव का निवासी है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। यह सभी लोग अलीगढ़ में पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी चमन ने फैजाबाद से एमपीएड की डिग्री हासिल की है। वह बैडमिंटन का खिलाड़ी रहा है और इन दिनों बैडमिंटन की कोचिंग देता है। पुलिस आरोपी सऊद की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed