फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shiv Sena demands re-conducting of police recruitment exam

Moradabad News: शिवसेना ने पुलिस भर्ती परीक्षा फिर कराने की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena demands re-conducting of police recruitment exam
मुरादाबाद। शिवसेना (उद्धव गुट) ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में राज्यपाल से फिर परीक्षा कराने की मांग की है। आरोप लगाया कि इस मामले में पेपर माफिया ने धांधली की है।
विज्ञापन

शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने पेपर लीक मामले में एडीएम सिटी ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपा। बताया कि दो दशकों में भारत में मौजूद 60 प्रतिशत युवा हैं। इनमें लगभग चार करोड़ स्नातक हैं। ये भारत को आर्थिक व वैश्विक महाशक्ति बनाने में सबसे अहम भूमिका निभा सकते हैं। देश में बढ़ती बेरोजगारी दर लगभग 7.7 प्रतिशत हो चुकी है। लगातार सरकारें एक तरफ युवाओं को शिक्षित व प्रशिक्षित कर उनके भविष्य को संवारने के संकल्प लेती हैं, तो वहीं दूसरी और पेपर लीक जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी कॉलेजों का हाल बुरा है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के 60 हजार पदों के लिए लगभग 48 लाख अभ्यर्थियों ने पेपर दिए थे। अब जगह-जगह पेपर लीक होने और सॉल्वर गिरोह द्वारा पेपर सॉल्व करने के कारण पुलिस परीक्षा का कोई औचित्य ही नहीं रह गया है। इन 48 लाख युवाओं का भविष्य अंधकारमय दिखाई देता है। इसी कारण शिवसेना ने सभी छात्र-छात्राओं के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा फिर कराने की मांग करती है। साथ ही पेपर माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed