फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shiv Sainiks will not be afraid of threats from Mayor and Municipal Commissioner

Moradabad News: मेयर और नगर आयुक्त की धमकी से नहीं डरेंगे शिवसैनिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sainiks will not be afraid of threats from Mayor and Municipal Commissioner
मुरादाबाद। शिव सेना (शिंदे गुट) की शनिवार को जिला कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें शिवसैनिकों के खिलाफ नगर निगम की ओर से दिए गए तहरीर पर चर्चा की गई। कहा गया कि शिव सैनिक धमकी से न डरे हैं और न ही डरेंगे। धमकी का कड़ा विरोध किया जाएगा। शिवसैनिक गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए आंदोलन और तेज करेंगे।
विज्ञापन

मंडल प्रमुख डाॅ. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि महानगर की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। अवैध ढंग से साप्ताहिक बाजार लगवा रहे हैं। काशीपुर व बाजपुर प्राइवेट बस अड्डा संचालित करा रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर शिवसैनिकों ने पांच अक्तूबर को डीएम को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन

इससे बौखलाए नगर आयुक्त व मेयर ने शिव सैनिकों को डराने के लिए थाने में तहरीर दी है। रविवार को बैठक कर आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान जिला प्रमुख गुड्डू सैनी, ठाकुर मंजू राठौर, मनोज ठाकुर, अंकित ठाकुर, राकेश प्रजापति, विजय सेठ, कुशल सिंह, लखवीर सिंह, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed