फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shiv Sainiks protested for not correcting the system of Kanwariyas

Moradabad News: शिवसैनिकों ने कांवड़ियों की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sainiks protested for not correcting the system of Kanwariyas
मुरादाबाद। शिवसैनिकों ने सावन माह में कांवड़ियों की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं होने और सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शिवसेना के जिला प्रमुख डाॅ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। शिवसैनिकों का कहना था कि सावन माह में सड़कों और मंदिरों के नजदीक मांस नहीं बिकना चाहिए। महानगर प्रमुख गुड्डू सैनी ने कहा कि यदि सावन मास में पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं करने, भोजन एवं स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाया गया तो एक सप्ताह बाद शिव शिव सैनिक जिलाधिकारी कार्यालय पर भूख हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन में युवा जिला प्रमुख मनोज कुमार, युवा महानगर प्रमुख राकेश प्रजापति, मोहर सिंह कश्यप, विजय सेठ, अजय सैनी, ओमप्रकाश सैनी, कासिम मंसूरी, मनीष प्रजापति, विशाल सागर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed