{"_id":"653d540c3a84b6441202c7ab","slug":"shiv-sainiks-demonstrated-for-prevention-of-dengue-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-272790-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डेंगू की रोकथाम के लिए शिवसैनिकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डेंगू की रोकथाम के लिए शिवसैनिकों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डेंगू की रोकथाम के लिए शिवसैनिकों ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि इस मामले में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन फेल साबित हो रहा है। शिवसेना (शिंदे गुट) के मंडल प्रमुख डाॅ. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने डेंगू की रोकथाम की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में डेंगू बीमारी महामारी का रूप लेती जा रही है। नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। अब तक हजारों लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। कई लोगों की मौत हो चुकी है। जिला प्रमुख गुड्डू सैनी ने कहा कि नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एंटी लार्वा का छिड़काव व फागिंग नहीं कराई जा रही है। यदि शीघ्र ही छिड़काव व फागिंग नहीं हुई तो शिव सैनिक मंडलायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष भवानी सेना ठाकुर, मंजू राठौर, महानगर प्रमुख मनोज ठाकुर, युवा महानगर प्रमुख राकेश प्रजापति, बबिता सैनी, कपिल ठाकुर, अजय सैनी, प्रमोद सागर, ओमप्रकाश सैनी, ठाकुरदास, नेमवती चंद्रा, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।