फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shisha merchant cheated of Rs 1.45 crore, did not pay after receiving the goods

Moradabad News: शीशा व्यापारी से 1.45 करोड़ की धोखाधड़ी, माल लेकर नहीं किया भुगतान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Shisha merchant cheated of Rs 1.45 crore, did not pay after receiving the goods
मुरादाबाद। शीशा व्यापारी से 1.45 करोड़ रुपये का माल लेकर भुगतान नहीं किया। पीड़ित ने भुगतान के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कटघर थाने में पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर तिगरी निवासी वकील अहमद की भोजपुर में शहीद नगर वारुभूड़ा रोड पर फर्म है। यहां से वह शीशा का व्यापार करते हैं। वकील अहमद ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र के रायपुर भगवानपुर निवासी देवेंद्र कुमार, उनके बेटे अमित गर्ग व पुनीत गर्ग की फार्माें के साथ कारोबार शुरू किया था।
विज्ञापन

पहले तो आरोपी माल लेने के बाद समय पर भुगतान कर देते थे, लेकिन बाद में भुगतान रोकना शुरू कर दिया। 11 माह से सप्लाई किए गए माल और उसका ब्याज मिलाकर दोनों फर्म ने एक 1,45,21,865 रुपये रोक लिए। व्यापारी का कहना है कि उनके पास ऑर्डर और माल सप्लाई के सभी साक्ष्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रकम के लिए तगादा किया तो आरोपी धमकी देने लगे। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed