फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shilp Guru received information about Padmashree but did not receive the letter

Moradabad News: शिल्प गुरु को पद्मश्री की सूचना मिली पर पत्र नहीं मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Shilp Guru received information about Padmashree but did not receive the letter
मुरादाबाद। शिल्प गुरु बाबू राम यादव को केंद्र सरकार से पद्मश्री अवार्ड की सूचना मिली लेकिन तीसरे दिन भी केंद्र सरकार से कोई पत्र नहीं मिला। इधर शिल्प गुरु को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के होम सेक्रेटरी का 25 जनवरी की दोपहर बाबू राम यादव को कॉल आया कि उनको पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। गणतंत्र दिवस बीतने के बावजूद बाबू राम के पास केंद्र सरकार को अधिकृत पत्र नहीं मिला है। इसकी पुष्टि बाबू राम के साथ रहने वाले पौत्र प्रणव यादव ने की है। परिजनों का कहना है कि दिल्ली बुलाने के लिए मार्च में तिथि घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन

किशोर उम्र से ही सीखने के लिए गए थे शिल्प गुरु के पास
बच्चों के खेलने कूदने की उम्र में बंगला गांव के रहनेवाले बाबू राम ने कक्षा नौ तक पढ़ाई करने के बाद ब्रास पर नक्काशी का हुनर 1962 में सीखना शुरू किया। उनको शहर के मशहूर शिल्प गुरु अमर सिंह ने नक्काशी के गुर सिखाए। कम समय में बाबूराम ने ब्रास के प्लेट पर एंग्रेविंग करना सीख गए। उम्र 74 साल पूरी होने के बावजूद वह बारीक काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार से अधिक लोगों को शिल्प का हुनर सिखाया
शिल्प गुरु बाबू राम के हाथों में कमाल का जादू है। उन्होंने बताया कि अभी तक वह एक हजार से अधिक लोगों को दस्तकारी के हुनर को सिखा चुके हैं। इनमें 200 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। कुष्ठ रोगियों और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को भी प्रशिक्षित कर चुके हैं। सभी लोग अपने स्थान पर अच्छा कार्य कर रहे हैं। 1985 में उनको स्टेट अवार्ड मिला। इसके बाद 1992 में उनको नेशनल अवार्ड मिला। 2014 में उनको तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शिल्प गुरु अवार्ड से सम्मानित किया था।

बहू को भी मिला है स्टेट अवार्ड
बाबू राम के तीनों बेटे अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए ब्रास पर नक्काशी का काम कर रहे हैं। उनकी बहू शीतल यादव पत्नी चंद्र प्रकाश यादव को कुछ दिन पहले स्टेट अवार्ड मिला है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed