{"_id":"5c9bcd06bdec22143556696f","slug":"shayar-imran-pratapgarhi-roadshow-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इमरान का रोड शो आज, दो अप्रैल को नामांकन, प्रियंका गांधी समेत कई नेता हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरान का रोड शो आज, दो अप्रैल को नामांकन, प्रियंका गांधी समेत कई नेता हो सकते हैं शामिल
Thu, 28 Mar 2019 12:50 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से प्रत्याशी घोषित होने के बाद शायर इमरान प्रतापगढ़ी आज पहली बार मुरादाबाद पहुंचेंगे। कांग्रेसियों ने इमरान के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ चड्डा सिनेमा से इमरान का रोड शो होगा।
लाल बाग में रोड शो के समापन के बाद इमरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। दो अप्रैल को इमरान नामांकन करेंगे और इसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है।
कांग्रेस ने मुरादाबाद से इमरान प्रतापगढ़ी को चुनाव मैदान में उतारा है। मुरादाबाद राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का ससुराल है। इस लिहाज से यह सीट कांग्रेस लिए बेहद मायने रखती है।
विज्ञापन
प्रत्याशी घोषित होने के बाद इमरान गुरुवार को मुरादाबाद पहुंचेंगे। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने इमरान के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को पूरे दिन रोड शो की तैयारियों को लेकर समीक्षा चलते रही।

महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने बताया कि सुबह 10.30 बजे कार्यकर्ता चड्ढा सिनेमा के पास एकत्र होंगे। वहां से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ इमरान प्रतापगढ़ी का रोड शो शुरू होगा।
रोड शो में भूड़े का चौराहा, गलशहीद, इंदिरा चौक, जामा मसजिद, जीआईसी, मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल, रेती का मोहल्ला, तहसील स्कूल, दीवान का बाजार, मामू भांजे की मजार होकर पूर्व सांसद हाफिज मो सिद्दीक के आवास लालबाग पहुंचेगा।
वहीं इमरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह ने कहा कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। रोड शो में सैकड़ों कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इमरान के निजी सचिव सुशील यती ने बताया कि इमरान प्रतापगढ़ी दो अप्रैल को नामांकन करेंगे। नामांकन में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर समेत कई बड़े नेता शामिल होने की संभावना है।