फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shaukeen Ali Murder Case: killers called lawyer from home, police investigation focused on this angle

Shaukeen Ali Murder Case: हत्यारों ने कॉल कर घर से बुलाए अधिवक्ता, इस एंगल पर टिकी पुलिस जांच, सामने आई यह बात

Tue, 13 Aug 2024 03:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 13 Aug 2024 03:56 PM IST
सार

मुरादाबाद में अधिवक्ता शौकीन अली की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जांच में पता चला है कि उन्हें किसी ने फोन कर घर से बुलाया था। 

विज्ञापन
Shaukeen Ali Murder Case: killers called lawyer from home, police investigation focused on this angle
मुरादाबाद में अधिवक्ता की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार की शाम शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होने के बावजूद अधिवक्ता शौकीन अली की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो वह अकेली ही जाते दिखाई दिए।

विज्ञापन


जिससे माना जा रहा है कि उन्हें किसी ने कॉल घर से बुलाया था। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल से भी इसकी पुष्टि हो चुकी है। जिसके जरिए पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस की चार टीमें अलग अलग एंगल पर जांच पड़ताल में जुटी हैं।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि अधिवक्ता शौकीन अली सिविल मामलों से जुड़े केसों की कोर्ट में पैरवी करते थे। बताया जा रहा है कि वह वकालत के अलावा प्रॉपर्टी का काम करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस यह भी देख रही है कि किसी मुकदमे की पैरवी की रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम तो नहीं दिया गया है। इसके अलावा पुलिस यह भी देखा जा रहा है कि किसी प्रॉपर्टी को लेकर अधिवक्ता से कोई दुश्मनी तो नहीं मानने लगा था।

अधिवक्ता चतरपुर गांव निवासी थे। करीब 20 साल से वह यहीं रह रहे थे। पुलिस की एक टीम यह भी जांच कर रही कि पैतृक गांव में तो उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं चल रही है। पुलिस ने अधिवक्ता के मोबाइल के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है।

जिसमें कई संदिग्ध नंबर पुलिस के हाथ लगे हैं। जिसके जरिए पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा शहर ने स्मार्ट सिटी के कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। कुछ फुटेज में वह अकेली जाते दिख रहे हैं।

पुलिस ने घटनास्थल के आस पास भी लोगों से पूछताछ की। यहां सहारा इंडिया की जमीन की की चौकीदारी करने वाले व्यक्ति से भी पुलिस ने पूछताछ की। जिससे पता चला कि घटनास्थल के पास ही करीब 15 दिन पहले कुछ लोग एक जमीन का सौदा करने आए थे।


उसने आशंका जताई कि उन लोगों में अधिवक्ता भी शामिल थे लेकिन परिवार की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है। बेटे ने भी किसी भी व्यक्ति से रंजिश या विवाद होने से साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed