फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shatabdi express run with electric engine from dehradun to moradabad

देहरादून से इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ी शताब्दी एक्सप्रेस

Fri, 21 Oct 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 21 Oct 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
shatabdi express run with electric engine from dehradun to moradabad
शताब्‍दी एक्‍सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
देहरादून हरिद्वार रेल लाइन पर इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा होने के बाद गुरुवार को सीआरएस ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद इलेक्ट्रिक लाइन को एनओसी मिल गई। हरी झंडी मिलते ही गुरुवार को शताब्दी एक्सप्रेस को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया गया। 
विज्ञापन


मुरादाबाद रेलवे मंडल में हरिद्वार से लक्सर लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन पिछले साल पूरा कर दिया गया था। इसके बाद ये लाइन जम्मू हावड़ा लाइन से जुड़कर पूरी तरह से इलेक्ट्रिक इंजन से चलने के लिए तैयार हो गई थी। इसके बाद  देहरादून हरिद्वार के बीच इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा किया गया।
विज्ञापन


इस रूट पर 14 अक्तूबर को इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल करने के बाद सीआरएस को निरीक्षण के लिए रिपोर्ट भेजी गई। गुरुवार को सीआरएस एसके पाठक ने इलेक्ट्रिक लाइन का टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के साथ ही लाइन को ओके कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देहरादून से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाई गया। डीआरएम प्रमोद कुमार ने बताया कि निरीक्षण के बाद सीआरएस कार्य से बेहद संतुष्ट नजर आए। 


उन्हाेंने निरीक्षण खत्म होने के साथ ही ओके रिपोर्ट दे दी। इसके बाद शताब्दी एक्सप्रेस को  इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया गया। जैसे जैसे इलेक्ट्रिक इंजन मिलते जाएंगे उनका लिंक बनाकर अन्य गाड़ियों को भी इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed