फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shariq Sata gang prize-winning henchman arrested after four years,

UP: शारिक साटा गिरोह का इनामी गुर्गा चार साल बाद गिरफ्तार, नाम के साथ बदलता रहा ठिकाने; 32 साल से कर रहे जुर्म

Tue, 01 Apr 2025 09:21 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: श्याम जी. Updated Tue, 01 Apr 2025 09:21 PM IST
सार

संभल पुलिस ने हरियाणा के जिला फतेहाबाद से एक इनमी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ था। आरोपी ने बताया कि वह 32 वर्ष से अपराध कर रहा है।

विज्ञापन
Shariq Sata gang prize-winning henchman arrested after four years,
इनामी बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असमोली थाना पुलिस ने हरियाणा के जिला फतेहाबाद अंतर्गत थाना सदर के गांव बीघर निवासी 25 हजार के इनामी बदमाश दिलीप उर्फ दिनेश उर्फ हरीश को गिरफ्तार किया है। आरोपी शारिक साटा गिरोह के लिए वाहन चोरी करने का काम कर चुका है। अलग-अलग जगह-अलग नाम व पते के साथ रह रहा था। 

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर मनोटा-चौधरपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि वह नाम और पता बदलकर अपराध कर रहा था। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, डकैती, लूट, दुष्कर्म, वाहन चोरी समेत 40 मुकदमें हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं। सबसे ज्यादा मामले मुरादाबाद जिले के कई थानों के शामिल हैं।
विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि वर्ष 2021 में असमोली पुलिस ने वाहन चोरी का मामला दर्ज किया था। आरोपी तब से ही भागा हुआ था। 25 हजार का इनाम घोषित होने के बाद से लगातार सुरागकशी की जा रही थी। मंगलवार को आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ था। इसी दौरान थाना प्रभारी राजीव मलिक ने टीम के साथ घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह 32 वर्ष से अपराध कर रहा है। वाहन चोरी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश से वाहन चोरी कर नागालैंड, पश्चिम बंगाल व सिलीगुडी जाकर वाहन बेचने की बात को स्वीकार किया है। साथ ही यह भी बताया कि आरोपी ने 2014 तक शारिक साटा गिरोह के लिए काम किया है। एसपी ने बताया कि आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने डकैती की घटना में दुष्कर्म किया था
एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 40 मामले दर्ज हैं। इसमें एक मामला वर्ष 2000 में मुरादाबाद के कुंदरकी थाने में दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी ने डकैती की घटना में दुष्कर्म भी किया था। वह मामला विचाराधीन है। अन्य अपराध भी गंभीर किए हैं। आरोपी पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में अलग पहचान से रह रहा था। आरोपी का रिकॉर्ड और तलाश किया जा रहा है।

 
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना प्रभारी राजीव मलिक, क्राइम इंस्पेक्टर श्रवण कुमार, दरोगा नवीन शर्मा, सिपाही योगेश तोमर, रोबिन राठी और मयंक शर्मा शामिल रहे।
 
पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का है। अलग-अलग राज्यों में अलग नाम और पते के साथ छिपता रहा। असमोली पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। आरोपी ने बताया है कि वह सक्रिय अपराधी है। उसको जेल भेज दिया गया है। गिरोह की जानकारी टीम द्वारा जुटाई जा रही है। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed