फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shahnawaz Hospital's doctor is not in the license, but its owner

Moradabad News: लाइसेंस में शहनवाज अस्पताल का डॉक्टर नहीं, मालिक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Shahnawaz Hospital's doctor is not in the license, but its owner
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नर्स से दुष्कर्म के आरोपी डॉ. शहनवाज के अस्पताल के लाइसेंस और डिग्री की जांच स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। अस्पताल के लाइसेंस में खुद को डॉक्टर नहीं, मालिक दर्शाया है। इसी कारण उसकी डिग्री भी सवालों के घेरे में आ गई है।
डीएम अनुज सिंह ने बताया कि नर्स के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद सीएमओ को उसकी डिग्री और अस्पताल के लाइसेंस की जांच करने के निर्देश दिए गए। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उसने लाइसेंस में खुद को अस्पताल का मालिक दर्शाया है। लाइसेंस में लिखा है कि उसके अस्पताल में दो अन्य डॉक्टर तैनात हैं।
विज्ञापन

उन डाॅक्टरों के बारे में भी सीएमओ की टीम जानकारी इकट्ठा कर रही है। अभी तक प्रतीत हो रहा है कि डॉक्टर के पास डिग्री नहीं है। आरोपी डॉक्टर की बीयूएमएस डिग्री भी अभी तक किसी संस्था से प्रमाणित नहीं हुई है। समझा जा रहा है कि डिग्री में भी गड़बड़ी है। मुकदमे में आरोपी आशा कार्यकर्ता मेहनाज को भी नोटिस जारी किया गया है। शीघ्र ही उसे नौकरी से हटाया जाएगा। इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। प्रत्येक बिंदुओं पर जांच चल रही है। इधर ठाकुरद्वारा की एसडीएम मनी अरोरा ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि शहनवाज किराए के कमरों में अस्पताल चलाता था। पुलिस की विवेचना में भी नए तथ्य आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed