फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shahedeen murder case: Police picked up two youths working in the market

शाहेदीन हत्याकांड : पुलिस ने मंडी में काम करने वाले दो युवक उठाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Shahedeen murder case: Police picked up two youths working in the market
मुरादाबाद। गोकशी के आरोपी शाहेदीन की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मंडी में काम करने वाले दो युवक पुलिस ने उठा लिए हैं। यह दोनों युवक मंडी में रात में मौजूद बताए जा रहे हैं। पुलिस इन्हें वीडियो दिखाकर हमलावरों के नामों की तस्दीक में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में मंडी समिति परिसर में रविवार रात तीन बजे गोकशी की घटना का शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। भीड़ ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया था जबकि इसके साथी भाग गए थे। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शाहेदीन बताया था। जिसे भीड़ ने लाठी डंडों से पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया था जबकि मौके पर मिले अवशेषों को पुलिस ने मिट्टी खुदवाकर दिया था। इसके अलावा मौके से एक स्कूटी, छुरी, गडांसा, रस्सी कब्जे में ले ली थी।
विज्ञापन

उधर सोमवार देर रात उपचार के दौरान गलशहीद के असालतपुरा निवासी शाहेदीन की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने शाहेदीन के भाई मो. आलम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस को पांच वीडियो मिली हैं। इसके अलावा पुलिस ने मंडी समिति के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिसके जरिए दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का दावा है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों मंडी समिति में सब्जी की आढ़त पर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि वीडियो के जरिए हमला करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही नामों की तस्दीक करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed