फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shahbad's truck driver dies in Prayagraj road accident

Moradabad News: शाहबाद के ट्रक चालक की प्रयागराज सड़क हादसे में मौत

Sat, 21 Feb 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 21 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Shahbad's truck driver dies in Prayagraj road accident
शाहबाद। ट्रक लेकर प्रयागराज गए चालक शिराज (38) को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मस्जिद काजी निवासी शिराज पेशे से चालक थे। शिराज चार पहले दिन पहले शाहबाद के ही रहने वाले दूसरे चालक नन्हे के साथ प्रयागराज ट्रक लेकर गए थे। परिवार के लोगों के मुताबिक, बुधवार शाम पांच बजे दोनों ट्रक चालक एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके थे।
विज्ञापन

इस दौरान शिराज अपने ट्रक के एक साइड के शीशे साफ कर रहे थे। शीशे साफ करते वक्त एक अज्ञात वाहन चालक आया और टक्कर मारकर शिराज को घसीटते हुए ले गया। हादसे में ट्रक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के संबंध में बृहस्पतिवार को परिवार के लोगों के पास लखनऊ से फोन आया। परिवार के लोग लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को उनके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी रुमां, तीन बेटियों में महक (12) अलीशा (8), उजीफा (10) और बेटा शान (15) को छोड़ा है।




रमजान और ईद की खुशियां हुईं काफूर
रमजान की रौनक, ईद की तैयारियां और बच्चों की खिलखिलाहट, सब कुछ एक पल में मातम में बदल गया। शिराज अपने घर से यह कहकर निकले थे कि जल्दी लौटेंगे, रमजान का सामान लेकर आएंगे और बच्चों के लिए ईद के नए कपड़े बनवाएंगे। परिवार के सभी सदस्य अपने पिता के लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन इंतजार की घड़ियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शिराज की मौत की खबर घर पहुंची। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर की महिलाओं की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed