{"_id":"66d5100dfd76256810099fa9","slug":"shahbad-kotwal-suspended-for-negligence-in-women-harassment-case-moradabad-news-c-282-1-rmp1005-129023-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: महिला उत्पीड़न के मामले में लापरवाही पर शाहबाद कोतवाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: महिला उत्पीड़न के मामले में लापरवाही पर शाहबाद कोतवाल निलंबित
विज्ञापन
रामपुर। महिला उत्पीड़न के मामले में लापरवाही बरतने, पीड़िता से अभद्रता और पैसों की मांग करने के आरोप में एसपी विद्या सागर मिश्र ने शाहबाद के कोतवाल प्रिंस शर्मा को निलंबित कर दिया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शाहबाद में रहकर जागरण पार्टी में काम करती है। उसने आरोप लगाया था कि
बदायूं के थाना फैजगंज बेहेटा क्षेत्र निवासी योगेश शर्मा उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजता है और गुंडों से उठवाने की धमकी देता है। शाहबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई करके मामले को रफादफा कर दिया। इसके बाद उसने रामपुर आकर एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 21 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
महिला का आरोप है कि जब वह इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शाहबाद थाने में गई थी तो उसके साथ अभद्रता की गई और पैसों की मांग की गई। उसने इस मामले की शिकायत एडीजी से की थी। इसके बाद पूरे मामले की जांच सीओ संगम कुमार को सौंपी गई। इस बीच पुलिस ने शनिवार की रात दूसरे पक्ष की एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोप है कि जागरण पार्टी में काम करने वाली महिला अपने एक सहयोगी के साथ आई थी। महिला ने उसको पकड़े रखा और उसके सहयोगी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सीओ ने बताया कि जांच में लापरवाही और बिना किसी साक्ष्य के दूसरे पक्ष का मुकदमा तुरंत लिख दिए जाने की बात सामने आई है। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने शाहबाद को कोतवाल प्रिंस शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंवित कर दिया।