फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shabnam, saleem have to file review petition again

जेल पहुंचा डेथ वारंट निरस्त होने का आदेश

Sat, 06 Jun 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 06 Jun 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
शबनम और सलीम का डेथ वारंट निरस्त करने संबंधी सुप्रीम कोर्ट का आदेश शुक्रवार को जिला जेल पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने जिला जज अमरोहा की ओर से जारी शनबम और सलीम के डेथ वारंट को दस दिन पहले निरस्त कर दिया था। अब बावनखेड़ी के दोषियों को नए सिरे से सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करना होगा।
विज्ञापन


अमरोहा के गांव बावनखेड़ी में 14/15 अप्रैल 2008 की रात को शिक्षामित्र शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर अपने मां पिता समेत सात परिजनों की कुल्हाड़ी से गर्दनें काटकर नृशंस हत्या कर दी थी। इस मामले में शबनम और सलीम को दोषी ठहराते हुए सेशन कोर्ट ने दोनों को फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने भी दोनों की फांसी की सजा को कनफर्म कर दिया था। इसके बाद 15 मई 2015 को सुप्रीम कोर्ट ने भी दोनों की फांसी की सजा बरकरार रखी थी। सुप्रीम कोर्ट से भी फांसी की सजा बरकरार रहने के बाद अमरोहा जिला जज ने शबनम और सलीम के डेथ वारंट जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शबनम और सलीम ने अपने डेथ वारंट को निरस्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिस पर सुनवाई करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने दोनों के डेथ वारंट निरस्त कर दिए थे। सर्वोच्च अदालत ने आदेश में कहा था कि फांसी की सजा में अंतिम विकल्प तक का इस्तेमाल करने का अधिकार दोषियों के पास है लिहाजा रिवीजन, क्यूरेटिव और दया याचिका का विकल्प इस्तेमाल किए जाने तक दोनों को फांसी नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed