फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sexual harassment with young woman by two men in rampur

दिल्ली की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, युवक और उसके बहनोई ने की हैवानियत

Fri, 21 Dec 2018 10:48 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 21 Dec 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment with young woman by two men in rampur
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली की एक युवती ने दूसरे समुदाय के एक युवक और उसके बहनोई के खिलाफ रामपुर के बिलासपुर बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती के आरोप के बाद पुलिस उसको साथ लेकर घटनास्थल की तस्दीक करने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


दिल्ली निवासी एक युवती अपने भाई के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर कोतवाली पहुंची और कोतवाली प्रभारी अजय कुमार श्रोतिय से मुलाकात की। युवती ने कोतवाली प्रभारी को बताया कि वह दिल्ली में परिवार के साथ रहती है। 
विज्ञापन


उसके घर के सामने ही गैर समुदाय के युवक की हेयर कटिंग की दुकान थी। युवक से उसकी जान पहचान हो गई। आरोप है कि युवक ने उसे बताया कि वह रामपुर जिले के भोट थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने उससे काफी नजदीकियां बढ़ा लीं। युवक दिसंबर की शुरुआत में ही अपने घर चला आया था ।आरोप है कि युवक के बुलाने पर वह पांच दिसंबर को बिलासपुर पहुंची तो युवक उसे अपने चाचा के मकान पर ले गया, जहां युवक का बहनोई भी उसे मिला था। 

छह तारीख को वह वापस दिल्ली चली गई और सात दिसंबर को वह फिर युवक के कहने पर उसके चाचा के घर पहुंच गई। आरोप है कि चाचा के घर में युवक ने अपने बहनोई की मदद से उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। 

इससे वह मूर्छित हो गई और इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर और डरा धमकाकर भगा दिया। इसके बाद उसने दिल्ली के एक थाने में जाकर तहरीर दी। 

मगर पुलिस ने घटनास्थल बिलासपुर का बताकर टरका दिया है। युवती के बताए पते के अनुसार पुलिस ने उसे साथ लेकर युवक के गांव और उसके चाचा के आवास पर दबिश दी, मगर युवक नहीं मिला। 

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी घटना स्थल ही तस्दीक नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed