{"_id":"6056ddfc8ebc3e76a36eb779","slug":"seven-year-old-girl-sexually-abused-by-a-minor-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सात साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी को चारपाई से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सात साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी को चारपाई से बांधकर पीटा
Sun, 21 Mar 2021 11:17 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:17 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना इलाके में शुक्रवार को साढ़े चार साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि जनपद में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है।
आरोप है कि मूंढापांडे क्षेत्र में शनिवार दोपहर सात साल की एक बच्ची को शादी समारोह से 13 वर्षीय किशोर बहला फुसलाकर गेहूं के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को चारपाई से बांधकर पीटा।
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार दिन में करीब बारह बजे की है। मूंढापांडे के एक गांव में रहने वाले ग्रामीण की सात वर्षीय बेटी पड़ोस में चल रहे शादी समारोह में खाना खाने गई थी।
विज्ञापन
कक्षा आठ में पढ़ने वाला तेरह वर्षीय किशोर भी कार्यक्रम में पहुंचा। आरोप है कि उसने बच्ची को दस रुपये देने का लालच दिया और उसे अपने साथ गांव से बाहर गेहूं के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।

कुछ देर के बाद बच्ची बदहाल स्थिति में घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। पूछताछ करने पर बच्ची ने आपबीती सुनाई। इस घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए और उसे पकड़ कर लिया। इसके बाद आरोपी को चारपाई से बांधकर उसकी पिटाई की।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के पिता की तहरीर पर मूंढापांडे थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
घटना मूंढापांडे के गांव में हुई है। आरोपी भी नाबालिग है। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल भेजकर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
अमित आनंद, एसपी सिटी, मुरादाबाद