फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   seven year old girl child and a woman corona positive

सात साल की बच्ची और महिला कोरोना पॉजटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
seven year old girl child and a woman corona positive
मुरादाबाद। कोरोना के नए केस मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को नवाबपुरा की सात साल की एक बच्ची और एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 126 हो गई है। अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित युवक का रिपीट सैंपल भी पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि शनिवार को 112 लोगों की रिपोर्ट जारी हुई। पांच मई को भेजे गए सैंपलों में नवाबपुरा निवासी सात साल की बच्ची और 40 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव आई हैं। महिला को एशियन विवेकानंद नर्सिंग सेंटर और बच्ची को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती कटघर के 26 साल के युवक का रिपीट सैंपल भी पॉजिटिव आया है। 21 साल के एक युवक का सैंपल फेल हुआ है। युवक अमरोहा के मदरसे का छात्र है और टीएमयू में भर्ती है। इसका सैंपल दोबारा भेजा जाएगा। 108 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। सीएमओ ने बताया कि मुरादाबाद जिले में अब तक 126 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 124 मुरादाबाद के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed