फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven year old boy murdered by slitting his throat in Moradabad s Kanth

UP: सात वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या, चकरोड पर मिला शव, 18 जनवरी से बच्चा घर से था लापता

Tue, 23 Jan 2024 10:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 23 Jan 2024 10:26 PM IST
सार

परिजनों ने एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। मां का कहना है कि पहले भी उसका बेटा लापता हो गया था, तो इसी व्यक्ति के पास मिला था।

विज्ञापन
Seven year old boy murdered by slitting his throat in Moradabad s Kanth
बच्चे का फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कांठ में पांच दिन से लापता सात वर्षीय बालक हसन का शव खेत के चकरोड पर पड़ा मिला। उसकी गला रेतकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, फिल्ड यूनिट, डॉग स्क्वाड की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही उमरीकलां के ही एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 

विज्ञापन


कांठ थाना क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला नसीराबाद निवासी इदरीश अहमद का सात वर्षीय बेटा हसन 18 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे घर से बाहर खेलने निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। आसपास तलाशने व रिश्तेदारी में पता करने पर भी बालक का कुछ पता नहीं चला था। 19 जनवरी को इदरीश अहमद ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने हसन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। 
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे उमरी कलां के पास ही स्थित छजलैट थाना क्षेत्र के गांव दाड़ी महमूदपुर के जंगल में कुछ किसान खेत पर जा रहे थे, तो उन्होंने चकरोड़ पर बालक का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर कांठ और छजलैट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लापता हसन के परिजनों को मौके पर बुलाया, तो उन्होंने उसकी शिनाख्त हसन के रूप में की। पुलिस ने हसन गला रेतकर हत्या कर चकरोड पर शव फेंकने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गले पर थे धारदार हथियार के वार के निशान
चकरोड पर मृत मिले सात वर्षीय बालक हसन के गले पर किसी धारदार हथियार से वार के निशान बने थे। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी किसी ने उसकी गला रेतकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।  

हसन पहले भी हो गया था लापता
परिजनों ने एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। मां का कहना है कि पहले भी उसका बेटा लापता हो गया था, तो इसी व्यक्ति के पास मिला था। हसन की मौत से उसकी पिता इदरीश अहमद, मां अंजुम आदि सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

फिल्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड ने जुटाए साक्ष्य
गांव दाड़ी महमूदपुर के जंगल में चकरोड पर सात वर्षीय बालक का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे एसपी देहात आईपीएस संदीप कुमार मीणा, एएसपी, सीओ आदि ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने फिल्ड यूनिट और डॉग स्कॉयर्ड की टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए हैं।

जंगल में मृत मिले बालक हसन की 19 जनवरी को कांठ थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तभी तलाश के लिए टीम गठित की गई थी। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। मृतक के परिजनों ने एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है, जिस पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। -संदीप कुमार मीणा आईपीएस, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed