फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven vehicles collided on the highway due to fog

कोहरे के कारण दिल्ली लखनऊ हाईवे पर सात गाड़ियां भिड़ीं

Thu, 31 Oct 2019 03:55 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 31 Oct 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
Seven vehicles collided on the highway due to fog
कोहरे में भिड़ीं गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के चलते सात गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई। गनीमत यह रही कि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ लेकिन कारों में बैठे कुछ लोगों को चोटें लगीं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए गए। 
विज्ञापन


आज सुबह से ही नेशनल हाईवे पर कोहरे के चलते कुछ नहीं दिखाई दे रहा था। मूंढापांडे के गांव छपरा मोड़ पर अचानक एक गाड़ी के ब्रेक लगने से उसके पीछे आ रही दूसरी गाड़ी कार में जा टकराई वहीं उसके पीछे आ रहा ट्रक और ट्रक के पीछे अन्य गाड़ियां एक दूसरे से टकराई। इस दौरान एक-एक करके सात गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई।
विज्ञापन


सर्दी का मौसम आते ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा फॉग लाइट को लगाने की व दिशा सूचक संकेत एवं रेडियम को वाहनों पर लगाने की बात कही जाती है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभी तक इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को दिल्ली लखनऊ हाईवे पर सात गाड़ियों का आपस में टकरा जाना इस ओर इशारा करता है  कि जल्द ही अगर ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो और बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed