फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven teachers still could not teach Hindi to 61 children

Moradabad News: 61 बच्चों पर सात शिक्षक फिर भी नहीं पढ़ पाए हिंदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Seven teachers still could not teach Hindi to 61 children
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एक बार फिर डीएम मानवेंद्र सिंह के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर की पोल खुल गई। प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर मुंडा में सवालों के जवाब छोड़िए कक्षा दो और तीन के बच्चे हिंदी नहीं पढ़ सके। जबकि इस स्कूल में 61 बच्चों पर मानक से अधिक सात शिक्षकों की तैनाती है। पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं मिलने पर डीएम ने प्रधानाध्यापक सहित सात शिक्षकों के वेतन रोकने के आदेश दिए।
डीएम मानवेंद्र सिंह शुक्रवार को अचानक प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर मुंडा में पहुंच गए। जहां प्रधानाध्यापक अपने कार्यालय की जगह अन्य कक्ष में कुर्सी लगाकर बैठे मिले। पूछने पर पता चला कि स्कूल में 61 बच्चे मौजूद हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए सात शिक्षकों की तैनाती है, जो मानक से अधिक हैं। डीएम ने पढ़ाई की जांच करने के लिए कक्षा दो और तीन के बच्चों को किताब पढ़ने के लिए कहा, लेकिन बच्चे हिंदी भी नहीं पढ़ सके। डीएम ने इस मामले में शिक्षकों से कहा कि इस विद्यालय के पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं है। प्रधानाध्यापक अपने कार्यालय के लिए एक की जगह दो कमरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बीएसए को बताया कि विद्यालय में पढ़ाई का स्तर ठीक नहीं है। इस मामले में प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही पढ़ाई के स्तर की जांच के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। कार्यालय के मामले में प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। बच्चों की शिक्षा में सुधार करने के लिए ही अध्यापक सीमा से अधिक संख्या में रखे गए हैं। यदि बच्चों के शिक्षा में सुधार होता है तो शिक्षकों को वेतन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ढकिया विद्यालय में सबकुछ ठीक मिला
डीएम ने डिलारी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ढकिया पीरु का औचक निरीक्षण किया। यहां बच्चों की पढ़ाई और व्यवस्था दुरुस्त पाई गई। डीएम की पूछताछ से पता चला कि प्राथमिक स्कूल में 152 बच्चों की तुलना में चार शिक्षक कार्यरत हैं। उन्होंने कक्षा तीन के बच्चों से गणित के सवाल किए। दो बच्चों ने सवालों के सही उत्तर दिए। पढ़ाई का स्तर ठीक पाया गया। स्कूल का रखरखाव ठीक मिला। कायाकल्प का कार्य भी गुणवत्ता पूर्ण पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed