फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven Salams of Quran were turbaned in the function

Moradabad News: जलसे में सात हाफिजे कुरआन की हुई दस्तारबंदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Seven Salams of Quran were turbaned in the function
बिलारी। नगर के मोहल्ला अंसारियान फुलवार रोड पर मखदूमे सिमना काॅन्फ्रेंस रूपी दस्तारबंदी जलसे का आयोजन हुआ। जलसे में सात हाफिजे कुरआन की दस्तारबंदी की गई। इस दौरान उलमाओं ने मुसलमानों से कुरआने पाक की हिदायतों को मानने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जलसे की शुरुआत मदरसे के एक छात्र द्वारा तिलावते कलामे पाक से की गई। बाद में नौशाद रामपुरी और अकीलुर्रहमान आदि शायरों ने रसूले अकरम की शान में नात शरीफ पेश की। जलसे में सात हाफिजे कुरआन मोहम्मद दानिश, मोहम्मद सुहैल, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद उस्मान की वरिष्ठ उलमाओं द्वारा दस्तारबंदी गई। इस दौरान हाफिजे कुरआन को फूल मालाएं पहनाकर उनके सिर पर पगड़ी बांधी गई।
विज्ञापन

जलसे की अध्यक्षता मौलाना अखलाक हुसैन और जलसे का संचालन मौलाना नाजिम रजा खलीली ने किया। जलसे में मुख्य वक्ता सैयद जाकिर मियां रहे। जलसे में कई स्थानीय उलमाओं ने भी तकरीर की। जलसा आयोजन में मदरसा कमेटी और स्थानीय नागरिकों का सहयोग रहा। जलसे में तकरीर करते हुए उलमाओं ने मुसलमानों से कुरआने पाक की हिदायतों को मानने और रसूले अकरम की सुन्नतों पर अमल करने का आह्वान किया। उलमाओं ने कहा कि रमजान माह आने वाला है। मुसलमान रोजा और नमाज की अहमियत को समझें। उन्होंने मुस्लिम महिलाओं से पर्दादारी का पालन करने का आह्वान किया। अंत में मुल्क और कौम की तरक्की तथा शांति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। जलसे में नागरिकों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed