फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   seven percent vaccination high in comparision of city

शहरियों को गांववालों ने पछाड़ा, सात फीसदी अधिक टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
seven percent vaccination high in comparision of city
मुरादाबाद। छह दिन बाद गांवों में शुरू बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टीकाकरण अभियान में लोगों में उत्साह देखने को मिला। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण में गांववालों ने शहरियों को पछाड़ दिया। सोमवार को शहर की तुलना में गांवों में सात फीसदी लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

गांवों में टीकाकरण बढ़ाने वाले के डिलारी, बिलारी और ठाकुरद्वारा ब्लाक के 91 गांवों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन कर ग्रामीणों को टीका लगा रही है। लेकिन वैक्सीन की कमी से 29 जून से गांवों अभियान बंद था। दोबारा शुरू हुए टीकाकरण अभियान में सोमवार को गांववालों ने शहरियों को पीछे कर दिया। तीनों ब्लाकों के 27 गांवों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग 3575 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जो लक्ष्य की तुलना में 74.5 फीसदी है। वहीं शहर के 24 केंद्रों पर इसी आयु वर्ग के 2166 लोगों को टीका लगाया गया। जो लक्ष्य के हिसाब से 66.64 प्रतिशत है।
विज्ञापन

- पायलट प्रोजेक्ट के तहत बिलारी, डिलारी और ठाकुरद्वारा ब्लाक के 91 गांवों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वैक्सीन की उपलब्धता होने पर ठप पड़े इस अभियान को फिर से शुरू कर दिया गया है। जिसे लेकर ग्रामीणों में उत्साह है। 27 गांवों में 3574 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। - डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में (18-44 वर्ष) टीकारकण की स्थिति
केंद्र---लक्ष्य---टीकाकरण--प्रतिशत
27----4800----3575----74.5
शहर में (18-44 वर्ष) टीकारकण की स्थिति
केंद्र---लक्ष्य---टीकाकरण--प्रतिशत
24----3250----2166----66.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed