फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven of Bahjoi, three of Babrala, two farmers of Rampur got tractor award

Moradabad News: बहजोई के सात, बबराला के तीन, रामपुर के दो किसानों का निकला ट्रैक्टर पुरस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Seven of Bahjoi, three of Babrala, two farmers of Rampur got tractor award
मुरादाबाद। मंडलायुक्त सभागार में मंडल भर से आए करीब 100 किसानों के बीच मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के कूपन का लकी ड्रा निकाला गया। सबसे बड़े पुरस्कार के रूप में 12 ट्रैक्टर थे। इनमें से बहजोई के सर्वाधिक सात किसानों का ट्रैक्टर पुरस्कार निकला। बबराला मंडी से जुड़े तीन और रामपुर मंडी समिति से जुड़े दो अन्य किसानों का भी ट्रैक्टर पुरस्कार ड्रा में निकला।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडी समिति की सचिव ज्योति सिंह ने बताया कि मंडी समिति में 5000 रुपये से अधिक का उत्पादन बेचने वाले प्रत्येक किसानों को एक कूपन दिया जाता है। प्रत्येक छह माह में उसका ड्रा निकाला जाता है। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते पिछले दो साल से इन कूपनों का लकी ड्रा नहीं निकाला जा सका था। उन्होंने बताया कि अपर आयुक्त प्रशासन बीएन यादव की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय समिति की मौजूदगी में मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में किसानों की मौजूदगी में कूपनों का ड्रा किसानों के माध्यम से ही निकलवाया गया।
विज्ञापन

जिसमें सर्वाधिक दस ट्रैक्टर संभल जिले के किसानों का निकला। इसमें बहजोई मंडी समिति से जुड़े सोनडारा निवासी वीरेश, मझोला निवासी प्रेमपाल, खजरा निवासी अशोक, किसौली निवासी रूम सिंह समेत सात किसानों, मंडी समिति बबराला से जुड़े छुट्टाकलां निवासी नत्थू, मेहुआ हसनगंज निवासी मोहनलाल और कैला निवासी रामजकुमार भी ट्रैक्टर पुरस्कार के विजेता लकी ड्रा से बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उप निदेशक मंडी अविनाश चंद्र मौर्य, मंडी समिति बहजोई और बबराला के सचिव मोहित फौजदार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। मंडी समिति मुरादाबाद की सचिव ज्योति चौधरी ने बताया कि लकी ड्रा के विजेताओं को पुरस्कार जल्द ही समारोह आयोजित कर वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed