फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   seven dumpers and two tractors sieze

बिजनौर पुलिस पर शह पर चल रहा था अवैध खनन, डीआईजी ने स्पेशल टीम ने कराई कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
seven dumpers and two tractors sieze
मुरादाबाद। पुलिस की स्पेशल टीम ने बिजनौर के स्योहारा थानाक्षेत्र में चल रहे अवैध खनन के धंधे पर शुक्रवार रात छापा मारा। गोपनीय ढंग से की गई कार्रवाई में टीम ने मौके से आठ लोगों समेत दो जेसीबी और सात डंपर पकड़े। डीआईजी शलभ माथुर ने इस स्पेशल टीम का गठन बिजनौर पुलिस के अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायत पर किया था। डीआईजी का कहना है कि रिपोर्ट आने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेंज के बिजनौर जनपद के स्योहारा थानाक्षेत्र के सहसपुर में रात में अवैध खनन किया जा रहा था। जेसीबी और डंपर के जरिये इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा था। इससे क्षेत्र के लोग काफी परेशान थे। उन्होंने इस मामले की शिकायत स्योहारा थाने से लेकर बिजनौर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तक की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ितों ने मुरादाबाद पहुंचकर डीआईजी शलभ माथुर से शिकायत की। डीआईजी ने बिजनौर पुलिस को अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। बावजूद इसके बिजनौर पुलिस ने कुछ नहीं किया। लोगों ने दोबारा डीआईजी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर डीआईजी ने एएसपी सागर जैन के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर स्योहारा क्षेत्र में कार्रवाई के लिए भेज दिया। एएसपी स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना ही शुक्रवार रात अपनी टीम लेकर स्योहारा में अवैध खनन किए जाने वाली साइट पर पहुंच गए। टीम ने छापा मार कर अवैध खनन कर रहे गोलू, रईस, नीशू पाल, फैजान, रवींद्र, महबूब और सलीम को पकड़ा जबकि दो लोग मौके से भाग निकले। टीम ने मौके से दो जेसीबी, सात डंपर और एक बाइक जब्त की। कार्रवाई के बाद बिजनौर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर स्योहारा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने पकड़े गए आरोपी और वाहनों को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। टीम ने एक रिपोर्ट बना कर डीआईजी शलभ माथुर को सौंपी, इस रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed