फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven and a half lakh youth were given jobs in eight years: Bhupendra

आठ साल में साढ़े सात लाख युवाओं को दी गई नाैकरी : भूपेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Seven and a half lakh youth were given jobs in eight years: Bhupendra
मुरादाबाद। योगी सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर की है। पिछले आठ साल में सरकार ने साढ़े सात लाख युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी दी है। यूपी धार्मिक दृष्टि से पर्यटन वाला सबसे बड़ा प्रदेश बन गया है। यह बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चाैधरी भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को पंचायत भवन में प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी में कहीं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज जनता के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यूपी देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। प्रदेश सरकार अपने संकल्पों को प्रत्येक क्षेत्र में साकार कर रही है। बिना भेदभाव विकास कार्य किए जा रहे हैं। पिछले आठ वर्ष में सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक नए युग में लाने का कार्य किया है। भाजपा की विचारधारा पूर्णत: स्वदेशी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से आज बदलता हुआ और विकसित उत्तर प्रदेश सबके सामने है। हमारी सरकार अपराध और अपराधी के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति अपना रही है। प्रदेश के सभी जिलों में साइबर थानों की स्थापना की गई है, ताकि तकनीक के माध्यम से अपराध पर नियंत्रण किया जा सके। सरकार 15 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। सभी जिलों में एक-एक मेडिकल काॅलेज की स्थापना के लिए सरकार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अयोध्या, ब्रज क्षेत्र, चित्रकूट, देवीपाटन, नैमिषारण्य आदि तीर्थों के विकास के लिए विकास परिषदों का गठन किया गया है। सीएम योगी के नेतृत्व में दिव्य और भव्य महाकुंभ सरकार ने आयोजित किया। महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, जो एक रिकाॅर्ड है। उत्तर प्रदेश सर्वाधिक एक्सप्रेस-वे वाला प्रदेश बन गया है। प्रदेश में छह एक्सप्रेस-वे हैं। 11 एक्सप्रेस-वे पर सरकार तेजी से कार्य कर रही है।
देश की पहली रैपिड रेल सेवा उत्तर प्रदेश में संचालित है। पिछले आठ वर्षों में 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर उठाने का कार्य किया गया है। नाै करोड़ लोगों को गोल्डन आयुष्मान कार्ड से लाभान्वित किया गया। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है। प्रदेश एक ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था बनने की कगार पर है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम युवा उद्यमी विकास योजना, शिक्षा, उद्योग, प्रधानमंत्री आवास, एनआरएलएम, कृषि, चिकित्सा विभाग आदि के लाभार्थियों को लाभान्वित किया।


-----------
प्रदेश में आई विकास की बहार
नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ की है। आज महिलाएं और बच्चे सुरक्षित माहौल में रह रहे हैं। प्रदेश एवं जनपद प्रगति की ओर अग्रसर है। कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास की बहार है। सरकार की नीतियों के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है। एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति का कार्य करते हुए सरकार के सफलतापूर्वक आठ वर्ष पूरे हुए हैं। मेयर विनोद अग्रवाल, एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि सीएम के प्रयासों से उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन गया है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. शैफाली सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, डीएम अनुज सिंह, एमडीए उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, सीडीओ सुमित यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article