फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Settlement reached in the dispute over the installation of a hoarding within the temple premises in Nurpur.

Moradabad News: नूरपुर में मंदिर परिसर में होर्डिंग लगाने के विवाद में हुए समझौता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Settlement reached in the dispute over the installation of a hoarding within the temple premises in Nurpur.
ठाकुरद्वारा। थाना डिलारी के गांव नूरपुर स्थित मंदिर में लगे खंभे पर डॉ भीमराव आंबेडकर की होर्डिंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने मंदिर परिसर में लगे खंभे पर होर्डिंग लगाने विरोध किया और उसे हटाने की मांग की। इससे गांव में तनातनी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

14 जून को गांव के सुरेंद्र आदि ने पुलिस से शिकायत कर मंदिर परिसर स्थित खंभे पर लगी होर्डिंग को हटाने की मांग की थी। इस पर पुलिस जांच के लिए गांव में पहुंची तो आजाद समाज पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी वहां आ गए। वह डॉ. भीमराव आंबेडकर के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझा कर शांत किया। बाद में दोनों पक्षों की पुलिस चौकी जलालपुर में बैठक हुई। वहां एसडीएम भी पहुंचे। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों में तनातनी को देखते हुए शांतिभंग के आशंका में दोनों पक्षों के 40 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। एक पक्ष के करतार सिंह समेत 20 और दूसरे पक्ष के सुरेंद्र समेत 20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चालनी रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट में भेजी गई है। एसडीएम कोर्ट से दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर उन्हें तलब किया है। एसडीएम जितेंद्र सिंह वीरबाल ने बताया कि इस संबंध में दोनों पक्षों के साथ जलालपुर पुलिस चौकी में बैठक कर वार्ता हुई थी। दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। भविष्य में मंदिर परिसर में कोई भी होर्डिंग नहीं लगाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed