फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   set out to reach the destination on foot to cast vote

वोट डालने के लिए पैदल ही मंजिल पर पहुंचने के लिए निकल पड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
set out to reach the destination on foot to cast vote
मुरादाबाद। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक लोग मतदान करें। बिजनौर जिला निवासी फैय्याज और मोहम्मद यूनुस मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। दोनों के जज्बे को सलाम है। बहराइच से अपने मंजिल पर पहुंचने के लिए ऊंट के साथ पैदल ही निकल पड़े।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र के सहसपुर सिवारा निवासी फैय्याज और मोहम्मद यूसुफ मेले और बरात आदि में ऊंट की सवारी बच्चों को कराकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वह एक माह पहले बहराइच गए थे। बहराइच और आसपास के इलाकों में काम-धंधे में जुटे थे। लोकतंत्र के महायज्ञ में शामिल होने के लिए काम धंधा छोड़ वोट डालने के लिए पैदल ही बिजनौर के लिए निकल लिए हैं। लंबी पैदल यात्रा के बाद वह शनिवार मुरादाबाद पहुंचे हैं। रास्ते में रोककर पूछने पर दोनों ने बताया कि वह सिर्फ वोट डालने के लिए घर जा रहे हैं। वोट डालने के बाद फिर काम पर निकल जाएंगे।
विज्ञापन

दोनों का कहना था कि सभी को वोट जरूर देना चाहिए, जितने अधिक लोग मतदान करेंगे लोकतंत्र उतना अधिक मजबूत होगा। दोनों ने बताया कि ऊंट पर सामान आदि लदा है। इसलिए स्वयं ऊंट पर बैठ कर नहीं चल रहे हैं। रिश्ते में वह मामा-भांजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed